बॉलीवुड में ऐसे कई स्टार्स हैं जो इंडस्ट्री में एक चमकता सितारा हैं। अपनी मेहनत और लगन के बल पर ये लोगों को बीच काफी पॉपुलर हैं लेकिन इन स्टार्स की निजी जिंदगी के बारे में कम ही लोग जानते हैं। खासकर इनके परिवार के बारे में तो कम लोगों को जानकारी है। कुछ स्टार्स की बहनें तो इतनी खूबसूरत हैं कि बॉलीवुड की हसीनाएं भी उनके आगे फीकी पड़ जाएं। चलिए आज आपको इन स्टार्स की बहनों की तस्वीरें दिखाते हैं।
विज्ञापन
2 of 11
Ranveer Singh, Ritika Bhavnani
- फोटो : social media
रितिका भवनानी
रणवीर सिंह इन दिनों बॉलीवुड के टॉप एक्टर हैं। बहुत ही कम समय में उनको सफलता मिली। रणवीर ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म बैंड बाजा बरात से की थी। रणवीर सिंह की बहन का नाम रितिका भवनानी है। रितिका, रणवीर से बड़ी हैं। और उन्हें फिल्में देखने और गाने सुनने को काफी शौक है।
विज्ञापन
3 of 11
Alka Bhatia and Akshay Kumar
- फोटो : social media
अलका भाटिया
बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार के फैंस को भी बहुत कम पता होगा कि उनकी छोटी बहन भी है। जी हां अक्षय कुमार की बहन का नाम अलका भाटिया है। अलका ने बिज़नसमैन सुरेंद्र हीरानंदानी से शादी की है।
4 of 11
Shahid Kapoor, Sanah Kapoor
- फोटो : social media
सना कपूर
शाहिद कपूर की बहन सना कपूर उनकी एक फिल्म शानदार में नजर आ चुकी हैं। सना ने एक इंटरव्यू में कहा था कि शाहिद कपूर जैसे देखभाल करने वाले, प्यार करने वाले भाई को पाकर वह खुद को खुशकिस्मत मानती हैं।
विज्ञापन
5 of 11
Disha Patani, Khushboo Patani
- फोटो : social media
खुशबू पाटनी
दिशा पाटनी मौजूदा वक्त में बॉलीवुड की सबसे हॉट और क्यूट एक्ट्रेसेस में से एक हैं। लेकिन दिशा की बहन खुशबू पाटनी भी खूबसूरती के मामले में उनसे कम नहीं हैं। दिशा के पिता जगदीश पाटनी DSP हैं। वहीं उनकी बड़ी बहन खुशबू इंडियन आर्मी में लेफ्टिनेंट हैं।
विज्ञापन
6 of 11
अर्जुन कपूर बहन अंशुला के साथ
अंशुला कपूर
इस कड़ी में एक्टर अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर भी हैं। अंशुला भी आज तक किसी फिल्म में नजर नहीं आई हैं। लेकिन वह अपने सोशल मीडिया पोस्ट की वजह से सुर्खियों में रहती हैं।
विज्ञापन
7 of 11
Abhishek Bachchan, Shweta Nanda
- फोटो : social media
श्वेता बच्चन नंदा
अभिषेक बच्चन की बहन श्वेता बच्चन नंदा बड़े पर्दे से दूर रहती हैं लेकिन फिर भी वह अक्सर कई इवेंट्स में नजर आ जाती हैं। श्वेता की शादी बिजनेसमैन निखिल नंदा से हुई है। उनकी एक बेटी नव्या भी है।
8 of 11
Vivek Oberoi and Meghana Oberoi
- फोटो : social media
मेघना ओबेरॉय
फिल्मी परिवार से संबंध रखने वाली मेघना ओबेरॉय एक्टर विवेक ओबेरॉय की बहन हैं। यह बात बहुत कम लोगों को पता होती। बताया जाता है कि मेघना ओबेरॉय ने भी किसी बिज़नसमैन से शादी की है।
9 of 11
ranbir kapoor, riddhima kapoor
- फोटो : social media
रिद्धिमा कपूर
ये बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर की बड़ी बहन है। रिद्धिमा की शादी हो चुकी है। खबरों की मानें तो उनके पति भारत साहिनी दिल्ली के बड़े बिजनेसमैन हैं। फिल्मी परिवार से ताल्लुक रखने के बावजूद रिद्धिमा फिल्म इंडस्ट्री से काफी दूर रही हैं।
10 of 11
tiger and krishna shroff
कृष्णा श्रॉफ
जैकी श्रॉफ की बेटी और टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा श्रॉफ सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर करने को लेकर चर्चा में रहती हैं। खबरों की मानें तो कृष्णा अपनी फिटनेस को लेकर काफी गंभीर रहती हैं। यही वजह जो वह भाई से साथ जिम में पसीना बहाती हैं। कृष्णा अपनी बोल्ड तस्वीरों को लेकर भी चर्चा में रहती हैं।
नूपुर सेनन
कृति सेनन की बहन नूपुर भी बेहद खूबसूरत हैं। खबर है कि नूपुर हॉलीवुड फिल्म 'फॉल्ट इन आवर स्टार' के रीमेक में सुशांत सिंह राजपूत के साथ नजर आ सकती हैं।