फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माधुरी नहीं साली की वजह से टूटी थी संजय दत्त की पहली शादी, 26 साल पहले दिए इंटरव्यू में खुला था राज

Fri, 10 May 2019 01:26 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
sanjay dutt
संजय दत्त की प्रोफेशनल लाइफ शानदार रही लेकिन उनकी पर्सनल लाइफ में खूब उथल-पुथल हुई । संजय दत्त ने तीन शादियां की हैं । मान्यता दत्त से शादी करने से पहले संजय दत्त ने रिया पिल्लई से 1998 में शादी की थी । जबकि संजय दत्त की पहली शादी 1987 में एक्ट्रेस रिचा शर्मा के साथ हुई थी । 
विज्ञापन

2 of 10
sanjay dutt
रिचा ने संजय के लिए अपना फिल्मी करियर तक छोड़ दिया था । लेकिन खबर की मानें तो दोनों की लव स्टोरी में उस वक्त ब्रेक लग गया जब रिचा को ब्रेन ट्यूमर हुआ। रिचा अपना इलाज कराने 3 साल के लिए यूएस चली गईं । जब वो भारत लौटीं तो उन्हें पता चला कि उनके पति का माधुरी दीक्षित के साथ अफेयर चल रहा है । 
विज्ञापन

3 of 10
sanjay dutt
रिचा ये बात जानकर पूरी तरह से टूट गई थीं । उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था, 'मैं चाहती हूं कि संजय मेरी जिंदगी में वापस आ जाएं । हम दोनों लंबे समय से एक-दूसरे से अलग रह रहे हैं । मैंने संजय से पूछा था कि क्या वो मुझसे डिवॉर्स चाहते हैं तो उसने कहा था नहीं । मैं भी डिवॉर्स नहीं लेना चाहती । बस मैं उन्हें अपनी जिंदगी में वापस पाना चाहती हूं । कुछ भी हुआ हो मैं उससे बहुत प्यार करती हूं । मैं हमेशा उसके साथ खड़ी रहूंगी ।' 

4 of 10
sanjay and richa sharma
रिचा अपनी शादी को बचाने की कोशिश कर रही थीं, तभी उन्हें पता चला कि उनको दोबारा ट्यूमर हो गया है । इसके बाद रिचा को फिर न्यूयॉर्क जाना पड़ा । रिचा और संजय के बीच दूरियां इतनी बढ़ गईं कि आखिरकार उन्हें तलाक लेना पड़ा । एक इंटरव्यू में संजय दत्त की साली एना ने अपनी बहन की शादी टूटने के पीछे माधुरी को जिम्मेदार बताया था । 
विज्ञापन

5 of 10
madhuri dixit sanjay dutt
उन्होंने कहा था, 'माधुरी में बिल्कुल इंसानियत नहीं है । माधुरी को कोई और भी मिल सकता था। माधुरी ने एक ऐसे लड़के को चुना जो पहले से शादीशुदा है ।' वहीं अपने तलाक पर संजय दत्त का कुछ और ही कहना थो। 1993 में दिए एक इंटरव्यू में संजय दत्त ने अपने तलाक के पीछे रिचा के पैरेंट्स को जिम्मेदार ठहराया था ।
विज्ञापन

6 of 10
sanjay dutt
मूवी मैगजीन से बात करते हुए संजय ने कहा था, 'रिचा की बीमारी की वजह से हमारी शादी नहीं टूटी । ये गलत आरोप हैं । मैं ऐसा इंसान नहीं हूं जो अपनी पत्नी को सिर्फ इसलिए प्यार करना बंद कर दे क्योंकि उसके बाल झड़ने लगे थे । रिचा के साथ मेरा रिश्ता खत्म हो चुका है । हम अब कभी साथ नहीं आ सकते हैं । मुझे रिचा से कोई शिकायत नहीं है लेकिन उसके पैरेंट्स का हमें अलग करने में पूरा हाथ था ।'
विज्ञापन

7 of 10
sanjay dutt
संजय दत्त आगे कहते हैं, 'वो हम दोनों की जिंदगी में बहुत दखल देते थे। वो हमेशा मुझ पर कुछ ना कुछ आरोप लगाते रहते थे। रिचा की बहन (संजय दत्त की साली) एना हमारे रिश्ते के टूटने की सबसे बड़ी वजह थीं। वही हम दोनों के बीच गलतफहमी पैदा करती थीं। दिक्कत मेरे और रिचा के बीच थी। अगर किसी एक को झुकना पड़ता तो वो झुक भी जाता। लेकिन वो हमारे बीच में दखल देने वाली कौन होती है।'

8 of 10
sanjay dutt and priya dutt
अपने और रिचा के रिश्ते के बारे में संजय ने कहा था, 'जब उसे कैंसर नहीं हुआ था तभी से वो कहती रहती थी कि मुझे भारत से नफरत है । मुझे यहां नहीं रहना । न्यूयॉर्क में मेरे पापा ये हैं वो हैं... और ना जाने क्या-क्या...' । वो हमेशा मुझसे कहती थी, 'तुम्हारा काम मुझे बिल्कुल पसंद नहीं है । तुम रात 10 बजे तक क्यों काम करते हो । 8 बजे तक घर क्यों नहीं आ जाते ।'

9 of 10
Sanjay Dutt and Nargis
'देखिए, वो भी एक एक्ट्रेस रह चुकी थी । उसे पता था कि फिल्म इंडस्ट्री में कैसे काम होता है । लोगों को लगता था कि हमारे रिश्ते में इसलिए दूरियां आईं क्योंकि वो बीमार हो गई थी । जबकि मुझे लगता है कि उसकी बीमारी हमें और करीब ले आई थी । लेकिन उसके परिवार ने सब खराब कर दिया ।'
विज्ञापन

10 of 10
संजय दत्त
जब संजय से पूछा गया कि अगर आपसे फिर से रिचा के साथ रिश्ता जोड़ने के लिए कहा गया तो आप क्या करेंगे । तब संजय ने कहा था,  'हम कई सालों से अच्छे दोस्त की तरह रह रहे हैं । मैं हमेशा उसकी इज्जत करता हूं और मुझे उसकी परवाह है। हमारा रिश्ता टूटने में वो अकेली जिम्मेदार नहीं है । मैं भी हूं । लेकिन अब ये रिश्ता दोबारा नहीं जुड़ सकता । मुझे शादी से डर लगने लगा है ।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें