फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इवेंट में फैंस की भीड़ में घिरते ही झल्लाए रणवीर सिंह, बोल उठे- छूना मत, नोच लो मुझे

Fri, 04 May 2018 03:21 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
रणवीर सिंह
बॉलीवुड के नए सुपरस्टार रणवीर सिंह आज युवाओं के सबसे पसंदीदा एक्टर हैं। उनका लुक और स्टाइल आज हर कोई कॉपी करता हुआ नजर आता है। लोगों को खासतौर पर उनका बेबाकपन बेहद पसंद है। इसी की झलक एक बार फिर देखने को मिली और हर बार की तरह इस बार भी उन्होंने सबका दिल जीत लिया। दरअसल रणवीर हाल ही एक ब्रैंड प्रमोशन के इवेंट में पहुंचे थे और उन्हें देखने के लिए भारी संख्या में लोग आए हुए थे। इस बीच इवेंट में कुछ ऐसा हुआ कि रणवीर को कहना पड़ा कि मुझे छूओ ही नहीं बल्कि नोच लो।
 
विज्ञापन

2 of 5
ranveer singh
रणवीर को देखकर इस इवेंट में पहुंचे लोग बेकाबू हो रहे थे। लोगों को शांत कराने की पूरी कोशिश की गई, लेकिन लोग शांत नहीं हो रहे थे। इस बीच रणवीर खड़े होते हैं और कहते हैं कि शांत होने की जरूरत नहीं है...खूब शोर बचाओ... नोच लो मुझे, आप ही के लिए आया हूं मैं यहां पर।

 
विज्ञापन

3 of 5
ranveer singh
रणवीर ने इस इवेंट में लोगों को बूस्ट करते हुए कहा, 'मैं बहुत देसी और माचो टाइप लड़का हूं। मैं सबसे एक ही बात कहना चाहता हूं कि हमें एक लाइफ मिली है और तुम्हारे जो भी सपने हैं उन्हें पूरी जान लगाकर पूरे करो। आप अपनी लाइफ को सबसे बेस्ट बना लो।' 

 

4 of 5
Ranveer Singh
रणवीर ने इस इवेंट में अपनी आने वाली फिल्म 'गली बॉय' के बारे में बताया कि उन्होंने इस फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली है। उन्होंने बताया कि यह फिल्म उनके दिल के काफी करीब है क्योंकि इसकी कहानी मुझसे मिलती-जुलती है। फिल्म में मुंबई का एक लड़का है, जो तमाम कठिनाइयों के बाद एक रिकॉर्डिंग आर्टिस्ट बन जाता है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Ranveer Singh
रणवीर ने आगे बताया कि मैं 'गली बॉय' के बाद रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिम्बा' की शूटिंग शुरू करूंगा। इसके बाद 1983 क्रिकेट वर्ल्ड कप की कहानी पर आधारित फिल्म पर काम शुरू करना है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें