फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक-दूसरे के करीब रहना चाहते हैं जैकलीन और सिद्धार्थ, नया घर ढूंढ रहे लेकिन इस शर्त के साथ...

Fri, 04 May 2018 03:16 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सिद्धार्थ मल्होत्रा
आलिया भट्ट से ब्रेकअप के बाद सिद्धार्थ मल्होत्रा और जैकलीन फर्नांडीज की नजदीकियों की चर्चा आम होती जा रही है । अब आलिया सिर्फ अपनी फिल्मों को लेकर चर्चा में रहती हैं । वहीं जैकलीन और सिद्धार्थ अक्सर साथ में टाइम स्पेंड करते देखे जाते हैं । 
विज्ञापन

2 of 5
siddharth malhotra
दोनों के प्यार की खबरें तब से आनी शुरू हुईं जब उनकी फिल्म 'अ जेंटलमैन' की शूटिंग शुरू हुई थी । स्पॉटब्वॉय डॉट कॉम की खबर के मुताबिक, अब ये दोनों स्टार्स अपने लिए अलग-अलग घर की तलाश में हैं । बस शर्त ये है कि घर पास-पास ही होने चाहिए । 
विज्ञापन

3 of 5
Jacqueline Fernandez Jeep Compass car - फोटो : j
जैकलीन और सिद्धार्थ अब एक-दूसरे के साथ ज्यादा समय बिताना चाहते हैं । सिद्धार्थ और जैकलीन दोनों ही बांद्रा में रहते हैं । जैकलीन कई बार फ्री टाइम में सिद्धार्थ के घर स्पॉट की जाती हैं । जब सिद्धार्थ काम से बाहर होते हैं तब भी जैकलीन उनके घर पर होती हैं ।

 

4 of 5
जैकलीन फर्नांडीज
अब ये दोनों ही बांद्रा से दूर जुहू में घर तलाश रहे हैं । दोनों अपने लिए एक बड़ा घर चाहते हैं । खबर है कि जुहू की जिस लेन में विवेक ओबेरॉय और गोविंदा रहते हैं, वहां सिद्धार्थ ने विजिट किया है और ब्रोकर से मीटिंग भी कर ली है । 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Jacqueline Fernandez
बता दें कि जैकलीन इन दिनों सलमान खान के साथ फिल्म 'रेस 3' की शूटिंग में बिजी हैं । वहीं सिद्धार्थ एकता कपूर की फिल्म 'शॉटगन शादी' के लिए फाइनल किए गए हैं । इस फिल्म के लिए एकता ने सिद्धार्थ को बिहारी सीखने के लिए कहा है । फिल्म में सिद्धार्थ बिहारी ठग की भूमिका निभा रहे हैं । 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें