दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
मैगजीन को दिए एक इंटरव्यू में दीपिका ने कहा, 'यह मेरे देश भारत का पल है। तो मैं ईस्ट और वेस्ट के बेस्ट से कैसे शादी कर सकती हूं? हमारी जड़ें, हमारी विरासत, हमारे इतिहास के साथ भारत है, लेकिन एक नया और युवा भारत भी है जो उभर रहा है। यह दो भारत एक साथ आ रहे हैं जो मुझे इस समय सच में आकर्षक लग रहे हैं।' अभिनेत्री ने आगे कहा, 'मेरा मिशन हमेशा अपने देश में रहते हुए इंटरनेशनल लेवल पर प्रभाव बनाना रहा है। भारतीय सिनेमा ने सीमाओं को पार कर लिया है और भारतीय हर जगह हैं, इसलिए आप जहां भी जाते हैं, प्रसिद्धि वहां जाती है।'