फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2 Years Of IncInk: रणवीर ने तलाशे संगीत के अनोखे हुनरमंद, दूसरी सालगिरह पर जारी किया रिपोर्ट कार्ड

Tue, 30 Mar 2021 08:28 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
इंकइंक ग्रुप - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अभिनय के साथ साथ अपनी म्यूजिक कंपनी इंकइंक की तरक्की के लिए भी लगातार कोशिशें कर रहे अभिनेता रणवीर सिंह इन दिनों सातवें आसमान पर हैं। देश के कुछ प्रतिभावान रैपर्स के साथ मिलकर शुरू की गई इस कंपनी ने दो साल पूरे कर लिए हैं। रणवीर का इरादा आने वाले समय में देश के दूर दराज क्षेत्रों में संगीत साधना करने वालों को अपनी इस कंपनी से जोड़ने और उनकी प्रतिभा को पूरी दुनिया तक पहुंचाने का है।
विज्ञापन

2 of 5
रणवीर सिंह - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
रणवीर सिंह कहते हैं, “कुछ साल पहले तक मनोरंजन उद्योग में नया काम शुरु करने के लिए पहला कदम बढाना इतना आसान नहीं था। मैं काफी सौभाग्यशाली रहा कि मैं अपना करियर कड़ी मेहनत, जुनून और खुद पर भरोसे के ज़रिए बना सका। मैंने उस समय खुद से वादा किया था कि जब मैं कामयाब हो जाउंगा तो मैं सपने देखने वाले अपने साथियों के लिए भी कुछ करने की कोशिश करूंगा। मुझे खुशी है कि मैं ये कर पाया।”
विज्ञापन

3 of 5
रणवीर सिंह - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अपनी कंपनी के दो साल पूरे होने की चर्चा चलने पर रणवीर कहते हैं, “अच्छा लगता है ये सोचकर कि मैं कुछ बेहतरीन नई प्रतिभाओं के लिए एक प्लेटफॉर्म उपलब्ध करा पाने में सक्षम रहा हूं। इन प्रतिभाशाली युवा कलाकारों ने जो संगीत तैयार किया है उसे सुनकर मैं अचंभित हूं और मैं इन लोगों के लीक से इतर कुछ करने की कोशिशों से खुश होता रहता हूं। इन प्रतिभाओं को हर प्रकार का समर्थन देने के लिए हमारी टीम हर संभव कोशिशें कर रही है।”

4 of 5
रणवीर सिंह और डेविल - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
रणवीर के मुताबिक उनकी कंपनी की तरफ से खोजे गए काम भारी, स्पिटफायर, डेविल-द राइमर और स्लोचीता जैसे कलाकारों की प्रतिभाएं अनोखी है और इनकी कामयाबी बताती है कि देश में ऐसे तमाम गुदड़ी के लाल हैं जिन्हें खोजा जाना और दुनिया के सामने लाना जरूरी है। रणवीर मानते हैं कि इस टीम ने दो साल के छोटे समय में बहुत कुछ हासिल किया है। और, ये टीम संगीत परिदृश्य में जीवंतता और विविधता जोड़ने में कामयाब रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रणवीर सिंह - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
रणवीर ये मानते हैं कि लाइमलाइट से दूर रह जाने वाले ये लोग भी उतनी ही मेहनत करते हैं। लेकिन, इन्हें अक्सर वह मौका नहीं मिल पाता और तमाम लोग ऐसे भी हो सकते हैं जिन्हें ये मौका कभी ना मिले। लेकिन, मेरे निशाने पर लाखों में एक वाला गुदड़ी का लाल रहा है। मैं ऐसे किसी भी मौके के लिए सब कुछ दांव पर लगाने के लिए तैयार था और मुझे मेरा मौका मिल गया। मैं केवल यही कहना चाहता हूं कि अगर आपको मौका नहीं मिलता है, आप गिर जाते हो, नीचे पड़े मत रहो, खड़े हो जाओ और खेलते रहो। हमेशा खेलने के लिए प्रेरित रहो। मैं मिसाल देते हुए नेतृत्व करना चाहता हूं और इंकइंक के साथ हम यही करने जा रहे हैं। खेलते रहो, गिरो और फिर से दौड़ने के लिए खड़े हो जाओ। अगर आप में मौजूद बच्चा आपको आनंदित कर देता है, तो उसकी हमेशा खोज करते रहो और फिर फिर से खोजते रहो।”
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें