फिल्म इंडस्ट्री की रंगीन दुनिया में किसके सितारे कब चमक जाएं, ये कह पाना काफी मुश्किल है। उसी तरह यहां आने के बाद चमकता सितारा कब डूब जाए ये भी कोई नहीं जानता। इस इंडस्ट्री में सितारों की जिंदगी में उतार चढ़ाव का आना आम बात है। कभी कोई कलाकार एक झटके में सफलता की बुलंदियों को छू लेता है तो कभी एक ही पल में उसे काम मिलना बंद हो जाता है। हमारे पास ऐसे बॉलीवुड अभिनेताओं की सूची है, जो दिखने में जबरदस्त हैंडसम थे। उन्हें ब्रेक भी बड़ा मिला लेकिन सिनेमा की दुनिया में चल नहीं सके और देखते ही देखते वो गुमनाम हो गए। अपने दौर में इनके टॉप अभिनेत्रियों से अफेयर के किस्से भी सुने गए। सेकिन करियर खत्म होने के साथ ही अब इनके लुक में भी काफी बदलाव आ गया है। इतना परिवर्तन कि उन्हें पहचानना भी मुश्किल है।