फैंस के उत्साह को देखते हुए रणवीर सिंह ने पहले उनसे हाथ मिलाया और फिर अपनी कार की छत पर खड़े होकर हाथ हिलाते हुए फैंस का अभिवादन करने लगे। वहीं रणवीर को देखते ही फैंस की भीड़ 'बाबा-बाबा' पुकारने लगी। इसके बाद रणवीर ने भी फैंस को खुश करने के लिए कार पर चढ़कर अपनी फिल्म 'पद्मावत' के 'खलीबली' गाने का एक्शन करके दिखाया। रणवीर सिंह के इस वीडियो को सोशल मीडिया पर koffee_with_bolly नाम के इंस्टग्राम हैंडल ने शेयर किया है।