फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता के एक फैसले की वजह से 9 साल तक फिल्मों से दूर रहा ये एक्टर, आज है साउथ सिनेमा का 'बादशाह'

Thu, 09 Aug 2018 07:55 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
mahesh babu
साउथ सुपरस्टार महेश बाबू 9 अगस्त को 43वां जन्मदिन मनाएंगे। महेश बाबू का साउथ में रुतबा ठीक वैसा ही है जैसा बॉलीवुड में सलमान और शाहरुख का। महेश बाबू मशहूर एक्टर कृष्णा के बेटे हैं यानी कि बचपन से ही महेश का लालन पोषण उस माहौल में हुआ जिसका जुड़ाव सिनेमाजगत से था। तो चलिए महेश बाबू के जन्मदिन पर हम आपको उनसे जुड़े कुछ अनसुने किस्से बताते हैं।
विज्ञापन

2 of 11
mahesh babu
साल 1979 में महेश बाबू तेलुगु फिल्म 'नीदा' के सेट पर गए थे। उस वक्त फिल्म डायरेक्टर दसारी नारायम राव ने छोटे से महेश के साथ फिल्म के कुछ सीन्स शूट किए थे। इस तरह से महज 4 साल की उम्र में महेश बाबू ने तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू किया था।
विज्ञापन

3 of 11
mahesh babu
महेश बाबू ने चेन्नई के सेंट बेडे एंग्लो इंडियन हाइयर सेकेंडरी स्कूल से पढ़ाई की थी। महेश बाबू के साथ इसी स्कूल में तमिल एक्टर कार्थी और सूर्या के भाई ने भी पढा़ई की थी। 

4 of 11
mahesh babu
बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट महेश बाबू ने 9 फिल्मों में काम किया है। आखिरी रिलीज फिल्म 'अन्ना थमुडू' (1990) के बाद महेश बाबू ने पिता के कहने पर 9 साल तक फिल्मों से दूरी बना ली। ऐसा इसलिए क्योंकि महेश बाबू के पिता चाहते थे कि वह अपनी पढ़ाई में पूरी तरह से ध्यान दें। 
विज्ञापन

5 of 11
mahesh babu
9 साल तक फिल्मों से दूरी बनाने के बाद महेश बाबू ने बतौर लीड एक्टर साल 1999 में 'राजा कुमारुदु' फिल्म से बॉलीवुड में एक्टिंग करियर की शुरुआत की। इस फिल्म में महेश बाबू के साथ प्रीती जिंटा थी। इस फिल्म को के राघवेन्द्र राव ने डायरेक्ट किया था। इस फिल्म के लिए महेश बाबू को 'नंदी अवॉर्ड फॉर बेस्ट मेल' डेब्यू मिला था।
विज्ञापन

6 of 11
mahesh babu
साल 2003 में महेश बाबू की रिलीज हुई फिल्म 'ओकाडू' साल की सबसे बड़ी हाईएस्टर ग्रोसिंग तेलुगु फिल्म थी। इस फिल्म के लिए महेश बाबू को बेस्ट एक्टर फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला था।
विज्ञापन

7 of 11
mahesh babu
महेश बाबू को-एक्ट्रेस नम्रता शिरोडकर को 'वामसी' फिल्म की शूटिंग के दौरान से ही डेट कर रहे थे। यह बात साल 2002 की है। 4 साल के अफेयर के बाद नम्रता और महेश बाबू ने शादी करने का फैसला किया। इन दोनों की शादी 10 फरवरी 2005 को हुई थी।

8 of 11
mahesh babu
महेश बाबू ने न केवल एक्टिंग बल्कि गायकी में भी हाथ आजमाया है। महेश ने 'जलसा' और 'बादशाह' फिल्म के लिए अपनी आवाज दी है। इसके साथ ही अपनी फिल्म बिजनेसमैन के लिए गाना भी गाया है।

9 of 11
mahesh babu
फिल्म 'अथाडू' के बाद महेश बाबू ने फिल्मों से चार महीने का ब्रेक लिया। इन चार महीनों में महेश बाबू ने अपने बालों को बढा़या। अपने लुक में महेश बाबू ने बदलाव 'पोकिरी' फिल्म के लिए किया। इस फिल्म को पुरी जगन्नाध ने डायरेक्ट किया था। साल 2006 में रिलीज फिल्म का बजट 100 मिलियन था। 'पोकिरी' फिल्म तेलुगु की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है। 

10 of 11
Mahesh Babu
स्टाइल और लुक के मामले में भी महेश बाबू किसी से कम नहीं है। साल 2013 में महेश बाबू ने शाहरुख,आमिर और सलमान को पीछे छोड़कर पहले स्थान पर कब्जा जमाते हुए टाइम्स के मोस्ट डिजाइरेबल मैन बन गए थे। 
विज्ञापन

11 of 11
File Pic - फोटो : File Pic
महेश बाबू का जन्म चेन्नई में हुआ है लेकिन उन्होंने कभी भी विषय के तौर पर तेलुगु भाषा को नहीं लिया था। महेश तेलुगु भाषा को अच्छी से समझ और बोल तो सकते हैं लेकिन पढ़ नहीं सकते। वह डायरेक्टर से डायलॉग को सुनते है और फिल्म उसे फिल्मों में इस्तेमाल करते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें