फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्लू अर्जुन की फिल्म के रीमेक के बाद अब इस फिल्म से जुड़ा रणवीर का नाम, जोया के साथ हैट्रिक की तैयारी

Mon, 08 Jun 2020 10:24 AM IST
shrilata biswas अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
रणवीर सिंह, जोया अख्तर - फोटो : सोशल मीडिया
हिंदी सिनेमा के जोशीले अभिनेता रणवीर सिंह, जोया अख्तर के साथ एक और फिल्म करने का मूड बना चुके हैं। मीडिया में चल रही खबरों के मुताबिक रणवीर सिंह जोया के साथ अपनी अगली फिल्म में कटरीना कैफ के साथ रोमांटिक जोड़ी के रूप में नजर आ सकते हैं। इस प्रोजेक्ट की खास बात यही है कि इस गैंगस्टर ड्रामा फिल्म में कटरीना कैफ पहली बार रणवीर के साथ बड़े पर्दे पर नजर आएंगी।
विज्ञापन

2 of 5
गली ब्वॉय - फोटो : सोशल मीडिया
रणवीर सिंह इससे पहले जोया अख्तर के साथ फिल्म 'दिल धड़कने दो' और 'गली ब्वॉय' में काम कर चुके हैं। अगर वह इस फिल्म में जोया के साथ काम करते हैं तो यह तीसरा मौका होगा जब जोया अख्तर रणवीर को पर्दे पर फिल्माएंगी। खबरों के मुताबिक जोया और रणवीर के बीच में इस फिल्म को लेकर बातचीत हुई है और यह फिल्म भी 'गली ब्वॉय' के रंग में ही रंगी होगी।
विज्ञापन

3 of 5
गली ब्वॉय - फोटो : सोशल मीडिया
रणवीर और जोया के बीच हुई इस फिल्म को लेकर बातचीत के बाद रणवीर ने जोया को ओके बोल दिया है, ये बातें भी सामने आ रही हैं। बताते हैं कि ये बात उस वक्त की है जब देश में कोरोना वायरस की वजह से लॉकडाउन लागू नहीं हुआ था। इन दोनों की बातचीत अंतिम मोड़ लेने ही वाली थी तब तक दुनिया में यह आपदा आ पड़ी। फिलहाल रणवीर ने सिर्फ मौखिक तौर पर हां बोला है। वह अपनी पहले से ही साइन की हुई फिल्मों के साथ सामंजस्य बिठाकर इस फिल्म को साइन कर सकते हैं।

4 of 5
कटरीना कैफ और रणवीर सिॆंह - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
कहा जा रहा है कि इस फिल्म में रणवीर के साथ कटरीना कैफ रोमांटिक जोड़ी बनाती नजर आएंगी। कटरीना के किरदार के बारे में सूत्र बताते हैं कि इस फिल्म में उनका एक ताकतवर किरदार होगा जो रणवीर के किरदार को भी बल देगा। कटरीना कैफ और जोया अख्तर एक दूसरे की बहुत अच्छी दोस्त हैं। जब जोया ने कटरीना को यह कहानी सुनाई तो उन्होंने तुरंत हां बोल दी। फिलहाल किसी ने भी लिखित तौर पर इस फिल्म को साइन नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कटरीना कैफ और रणवीर सिॆंह - फोटो : सोशल मीडिया
कटरीना कैफ की फिलहाल अक्षय कुमार के साथ फिल्म 'सूर्यवंशी' सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए इंतजार कर रही है। वहीं रणवीर सिंह के पास 'सूर्यवंशी' में एक्सटेंडेड कैमियो के अलावा 'जयेशभाई जोरदार' और '83' जैसी फिल्में हैं।

सोनू सूद पर निशाना साधने वाले संजय राउत को इस फिल्ममेकर ने लिया आड़े हाथों, कहा- 'आपको तो जनता से पैसे...'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें