फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन में छूट मिलते ही तैमूर संग टहलने निकले सैफ और करीना, इस 'लापरवाही' की वजह से हो रहे ट्रोल

Mon, 08 Jun 2020 09:51 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सैफ अली खान, करीना कपूर, तैमूर - फोटो : सोशल मीडिया
अनलॉक वन के तहत देशभर में थोड़ी रियायत दी गई है। जिसके बाद मुंबई में भी बॉलीवुड के सितारों को घर से बाहर निकलते देखा गया। इस बीच सबसे ज्यादा चर्चा में रहे सैफ अली खान और करीना कपूर। बेटे तैमूर के साथ सैफ और करीना मरीन ड्राइव पहुंचे। हालांकि तैमूर के साथ बाहर निकलने पर एक शख्स उन्हें टोकता हुआ भी नजर आया।
विज्ञापन

2 of 5
करीना कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
सामने आई तस्वीरों में सैफ अली खान, करीना कपूर और तैमूर मरीन ड्राइव के नजारे को एंजॉय कर रहे हैं। वो यहां सनसेट के वक्त पहुंचे थे। तैमूर की देखभाल करने के लिए उनकी नैनी भी साथ थीं। अनलॉक वन में सरकार ने जो गाइडलाइंस जारी किए हैं उसे मानना अनिवार्य है। ऐसे में सैफ और करीना भी मास्क लगाए नजर आए।
विज्ञापन

3 of 5
करीना कपूर, तैमूर - फोटो : सोशल मीडिया
लॉकडाउन में छूट मिलते ही तैमूर को बाहर ले जाने पर सवाल खड़े हो रहे हैं। सामने आए एक वीडियो में सैफ और करीना से एक शख्स कहता है कि 'छोटे बच्चे को बाहर नहीं लाना है।' जिस पर सैफ पूछते हैं कि 'आज बाहर नहीं लाना है?' वहीं करीना शख्स की बात सुनकर कहती हैं, 'अच्छा।' ये वीडियो फोटो जर्नलिस्ट विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है।
 

4 of 5
सैफ अली खान, तैमूर - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि महाराष्ट्र सरकार ने समंदर किनारे और बीच पर सैर करने की अनुमति दे दी है। इस दौरान मास्क पहनने के साथ-साथ सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना जरूरी है। साथ ही जब तक बहुत जरूरी काम ना हो बुजुर्गों और बच्चों को घर पर ही रहने की सलाह दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
करीना कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
यही वजह है कि सैफ और करीना जब तैमूर को लेकर बाहर निकले तो शख्स ने उन्हें बच्चे को घर पर रखने की बात कही। सैफ और करीना को इस वजह से ट्रोल भी किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर यूजर्स का कहना है कि इन सितारों को लाखों लोग फॉलो करते हैं और वही नियमों को नहीं मान रहे हैं। 

सोनू सूद पर निशाना साधने वाले संजय राउत को इस फिल्ममेकर ने लिया आड़े हाथों, कहा- 'आपको तो जनता से पैसे...'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें