रणवीर वर्सेज वाइल्ड विद बेयर ग्रिल्स
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
डरेगा, नहीं करेगा
रणवीर सिंह कहते हैं, ‘इस शो का मूल मंत्र है ‘डरेगा नहीं, करेगा’ और ये मंत्र जीवन में सफलता पाने के इच्छुक हर शख्स को अपनाना चाहिए। जीवन में तमाम ऐसे मौके आते हैं जब हमें करियर में या वैसे भी ऐसे सवालों से जूझना पड़ता है जिनके जवाब हमें पता होते हैं लेकिन हम वह करने से डर जाते हैं। ऐसे मौकों पर हमें हिम्मत से काम लेना चाहिए और अपनी आरामतलबी को किनारे कर डर को दूर हटाना चाहिए और ये कर लेना चाहिए।’