फिल्म ‘बदरीनाथ की दुल्हनिया’ के बाद से एक सुपरहिट फिल्म की तलाश में लगे अभिनेता वरुण धवन की शुक्रवार को रिलीज हुई फिल्म ‘जुग जुग जियो’ ने रिलीज के पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर सम्मानजनक रकम बटोरने में कामयाबी हासिल की है। फिल्म का विषय आम न होने के चलते हालांकि इसे शुक्रवार को इसे बंपर ओपनिंग तो नहीं मिली, लेकिन शनिवार और रविवार को इसका कलेक्शन पारिवारिक दर्शकों के सिनेमाघरों में आने से बढ़ने की पूरी उम्मीद है। वरुण धवन के करियर में अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म ‘कलंक’ की रही है, हालांकि अपने बजट के चलते ये फिल्म फ्लॉप हो गई थी।