फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रणवीर की फोटो देख यूजर्स को आई स्पाइडर-मैन की याद, बोले- 'कौन सा नशा कर रहे हो भाई'

Tue, 16 Apr 2019 01:14 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
RANVEER SINGH - फोटो : instagram
अपनी दमदार एक्टिंग के साथ ही हटकर फैशन सेंस के लिए मसहूर रणवीर सिंह अक्सर सोशल मीडिया पर ट्रोल होते हैं। हाल ही में भी ऐसा ही कुछ हुआ। रणवीर ने इस बार इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर किया है, जिसमें उनका लुक वैसे तो काफी हटकर है लेकिन कई यूजर्स को स्पाइडर मैन की याद दिला रहा है।

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
ranveer singh
फोटोशूट में रणवीर दीवार से सटकर पोज देते हुए दिखाई दे रहे हैं। अब इस फोटो पर कमेंट करते हुए किसी ने उनके लुक की तारीफ की है तो किसी ने उनका जमकर मजाक उड़ाया। वैसे ज्यादातर यूजर्स उनके इस यूनिक फैशन स्टाइल का मजाक ही उड़ा रहे हैं।
 
विज्ञापन

3 of 7
ranveer singh
एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- यार वो कौन लोग है जो अपने भाई को जोकर बना रहे हैं। ऐसा ही रहा तो ये लोग एक दिन अपने भाई को एलियन वाले कपड़े भी पहना देंगे। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा- भाई कौन सा ड्रग ले रहे हो।

4 of 7
ranveer singh
कुछ ऐसे भी यूजर्स हैं जिन्हें रणवीर का चश्मा देख स्पाइडरमैन की याद आ गई। एक यूजर ने लिखा, 'मैं अगर ऐसे कपड़े पहन लूं तो मेरी मां मुझे घर से निकाल देगी', एक अन्य यूजर ने लिखा, 'दीपिका की हिम्मत को सलाम है'। वहीं एक यूजर ने कमेंट किया कि 'रणवीर ने पर्दे के कपड़े में से अपने कपड़े क्यों सिलवाए हैं?' 
विज्ञापन

5 of 7
Ranveer Singh
एक यूजर ने लिखा- भाई ऐसी भी क्या मजबूरी थी। एक ने लिखा- ये सब सस्ते नशे का असर है। एक यूजर ने मजाक उड़ाते हुए लिखा- दीपिका का पति पगला गया है। कपड़ों से ज्यादा लोगों का ध्यान रणवीर के चश्मे पर गया और उन्होंने तरह-तरह के कमेंट किए।

विज्ञापन

6 of 7
Ranveer Singh
इस बीच कुछ यूजर्स रणवीर के सपोर्ट में भी दिखे। कई यूजर्स ने उनके यूनिक फैशन सेंस की तारीफ करते हुए लिखा- 'इंडस्ट्री में और कोई इस तरह का स्टाइल कैरी नहीं कर सकता और यही रणवीर की खासियत है।' लेकिन ज्यादातर कमेंट में उनके ड्रेस का मजाक ही उड़ाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
ranveer singh
वर्क फ्रंट की बात करें तो रणवीर सिंह आजकल अपनी फिल्म 83 में काफी व्यस्त चल रहे हैं। कबीर खान की इस फिल्म में भारत की 83 विश्व कप की जीत की यात्रा को दिखाया जाएगा। रणवीर इस फिल्म में कपिल देव की भूमिका में दिखाई देंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें