फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह महीने बाद मुंबई में काम पर लौटे रणवीर सिंह, पत्नी दीपिका ने गोवा में शुरू किया अपना काम

Mon, 14 Sep 2020 09:53 AM IST
anand anand अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
रणवीर सिंह - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन

उधर नंबर वन अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने शकुन बत्रा की अपनी अगली फिल्म के लिए गोवा के लिए उड़ान भरी और इधर अभिनेता रणवीर सिंह भी काम पर लौट आए हैं। रणवीर ने एक विज्ञापन फिल्म के साथ शूटिंग पर वापसी की है। इस शूटिंग की एक खास तस्वीर भी हम आपके लिए लेकर आए हैं।

विज्ञापन


फिल्म इंडस्ट्री में धीरे-धीरे काम की शुरुआत होते देख रणवीर ने जिस विज्ञापन फिल्म की शूटिंग के लिए हां की, उसकी तैयारी काफी दिनों से होती रही है। शूटिंग में भाग लेने वाले सभी कलाकारों और तकनीशियनों ने इस शूट के लिए निर्धारित मानकों का प्रयोग किया और उसकी के बाद अपने घरों से बाहर निकले। 

विज्ञापन

रणवीर सिंह,दीपिका पादुकोण - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
लोकेशन पर शूटिंग के दौरान रणवीर नीले रंग के ट्रैक सूट के अलावा चश्मा व मास्क भी लगाए दिखे। सब लोगों ने इस दौरान सुरक्षित दूरी बनाकर रखी। सेट पर सैनिटाइजर का भी भरपूर इस्तेमाल हुआ। गौरतलब है कि रणवीर सिंह की भी दो फिल्में सिनेमाघरों के खुलने का इंतजार कर रही हैं। 

एक तो उनकी फिल्म '83' है जिसमें वह कपिल देव की भूमिका निभा रहे हैं। दूसरी फिल्म 'सूर्यवंशी' है जिसमें वह ‘सिम्बा’ के तौर पर एक खास भूमिका में दिखाई देंगे। उनकी यशराज फिल्म्स के बैनर तले बन रही फिल्म 'जयेशभाई जोरदार' की शूटिंग भी लगभग पूरी हो चुकी है।  इस फिल्म को शुरुआती दौर में 2 अक्टूबर 2020 को रिलीज करने की योजना थी लेकिन अब इसे संभवत: अगले साल रिलीज किया जाएगा।

पढ़ें: ड्रग्स केस में नाम आने के बीच रिया चक्रवर्ती के साथ वायरल हुई सारा अली खान और रकुल प्रीत की तस्वीरें
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें