फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेनिस फिल्म महोत्सव में भारतीय फिल्ममेकर चैतन्य ताम्हणे की फिल्म 'द डिसाइपल' ने जीता बेस्ट स्क्रीनप्ले अवॉर्ड जीता

Sun, 13 Sep 2020 09:47 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
चैतन्य ताम्हणे, द डिसाइपल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

भारतीय फिल्ममेकर चैतन्य ताम्हणे की फिल्म 'द डिसाइपल' को वेनिस फिल्म फेस्टिवल के 77वें संस्करण में बेस्ट स्क्रीनप्ले का अवॉर्ड मिला है। 

विज्ञापन


अपनी फिल्म को अवॉर्ड मिलनेपर चैतन्य ने कहा, "इस फिल्म को लिखना मेरे लिए अब तक का सबसे चुनौतीपूर्ण और पीड़ादायक प्रयास था।" इससे पहले 'द डिसाइपल' को इसी फेस्टिवल में इंटरनैशनल फेडरेशन ऑफ फिल्म क्रिटिक्स द्वारा 'इंटरनैशनल क्रिटिक्स अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया था। 

बता दें इससे पहले फिल्म निर्देशक चैतन्य ताम्हणे की मराठी फिल्म 'द डिसाइपल' को 77वें प्रतिष्ठित वेनिस फिल्म फेस्टिवल में प्रीमियर के लिए चुना गया था। शनिवार को महोत्सव के समापन समारोह के दौरान निर्णायक मंडल द्वारा मुख्य प्रतिस्पर्धा के विजेताओं के नामों की घोषणा की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय सिनेमा के कम उम्र के प्रतिभाशाली फिल्मकार ताम्हाणे, मीरा नायर के बाद किसी यूरोपीय फिल्म महोत्सव की मुख्य श्रेणी में प्रतिस्पर्धा करने वाले देश के पहले निर्देशक बन गए हैं। “द डिसाइपल”, सफलता की दहलीज पर पहुंचे शास्त्रीय संगीतज्ञों की दुनिया को दिखाती है। फिल्म में एक भारतीय संगीतकार को दिखाया गया है जो अपनी कला में शुद्धता लाने का प्रयास करता है क्योंकि वह अपने पिता और गुरु द्वारा महान कलाकारों की कहानियां सुनते हुए बड़ा हुआ है।

 यह पहला मौका नहीं है जब चैतन्य की कोई फिल्म इस महोत्सव में प्रीमियर के लिए चुनी गई हो। इससे पहले उनके निर्देशन में बनी पहली फिल्म 'कोर्ट' ने भी इस फेस्टिवल में भाग लिया था और ओरिजोंती (Orizzonti) श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार भी जीता था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें