निर्देशक कबीर खान की फिल्म ‘83’ की रिलीज के बाद इसमें कपिल देव का लीड किरदार निभाने वाले अभिनेता रणवीर सिंह लंबी छुट्टियों पर जाने की बात सोच रहे हैं। सोमवार को जारी एक बयान में रणवीर ने कहा, ‘मुझे शायद विश्राम लेना चाहिए।जीवन से जुड़े और अनुभव एकत्र करने चाहिए। अपनी झोली में और अधिक अलग-अलग किरदारों को रखना चाहिए और फिर काम पर वापस आना चाहिए।’ रणवीर ने ऐसा क्यों कहा, इसका कोई कारण तो सामने नहीं आया है लेकिन उनकी फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर उत्साहजनकर परिणाम न मिलने और उनकी पत्नी दीपिका पादुकोण की नई फिल्म ‘गहराइयां’ के सिनेमाघरों में रिलीज न होकर सीधे ओटीटी पर चले जाने से लोग इसे जोड़कर देख रहे हैं।