फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुधवार को ‘धुरंधर’ ने जमाए रखे बॉक्स ऑफिस पर अपने पैर, जानें छठे दिन रणवीर की फिल्म ने किया कितना कलेक्शन?

Wed, 10 Dec 2025 08:29 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Movie Dhurandhar Day 6 Box Office Collection: फिल्म ‘धुरंधर’ को रिलीज हुए छह दिन हो चुके हैं। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म गदर काट रही है। फिल्म का कलेक्शन वीक डेज पर भी कमाल का है। जानिए, फिल्म ‘धुरंधर’ ने बुधवार को कितना कलेक्शन किया है।

विज्ञापन
1 of 5
फिल्म 'धुरंधर' की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला

रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ अब तक 150 करोड़ रुपये से ऊपर कमाई कर चुकी है। वीकएंड पर ही नहीं यह फिल्म वीक डेज पर भी जमकर कलेक्शन कर रही है। जानिए, बुधवार को फिल्म ‘धुरंधर’ ने कितनी कमाई की है।

विज्ञापन

2 of 5
फिल्म ‘धुरंधर’ - फोटो : एक्स (ट्विटर)

‘धुरंधर’ ने छठे दिन की कितनी कमाई 
सैकनिल्क के अनुसार फिल्म ‘धुरंधर’ ने छठे दिन यानी बुधवार को 15.07 करोड़ रुपये की कमाई की है। यह फिल्म का शुरुआती कलेक्शन है। रात तक इसके कलेक्शन में और बढ़ोतरी होगी। फिल्म ने मंगलवार को 27 करोड़ रुपये की कमाई थी। मंगलवार के मुकाबले बुधवार को फिल्म का कलेक्शन कम रहा, लेकिन वीकडेज पर 10 करोड़ रुपये अधिक की कमाई भी बड़ी बात है। 

विज्ञापन

3 of 5
फिल्म ‘धुरंधर’ - फोटो : एक्स (ट्विटर)
इस फिल्म की कमाई अब तक कैसी रही? यहां देखें...
 
शुक्रवार 28 करोड़ रपए
शनिवार 32 करोड़ रपए
रविवार 43 करोड़ रपए
सोमवार 23.25 करोड़ रपए
मंगलवार  27 करोड़ रपए

बुधवार को इसने खबर लिखे जाने तक 15.07 करोड़ रुपये कमा लिए। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 168.95 करोड़ रुपये हो चुकी है।

4 of 5
धुरंधर - फोटो : एक्स
रणवीर के अलावा फिल्म में नजर आए ये उम्दा एक्टर
फिल्म ‘धुरंधर’ में रणवीर सिंह के अलावा संजय दत्त, अक्षय खन्ना, आर. माधवन, अर्जुन रामपाल जैसे उम्दा कलाकार नजर आए। फिल्म में रणवीर के साथ हीरोइन के तौर पर सारा अर्जुन नजर आईं। इस मल्टीस्टारर फिल्म में अक्षय खन्ना अपने दमदार नेगेटिव रोल के लिए काफी चर्चा में हैं। आदित्य धर ने इस फिल्म को डायरेक्ट किया है।

ये खबर भी पढ़ें: Dhurandhar: ‘धुरंधर’ के गाने पर थिरके पाकिस्तानी, शादी का वीडियो वायरल; यूजर्स बोले- 'एक बार मूवी भी देख लेना' 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फिल्म 'धुरंधर' और 'तेरे इश्क में' - फोटो : एक्स (ट्विटर)
‘धुरंधर’ के आगे फीकी पड़ी फिल्म ‘तेरे इश्क में’ 
इन दिनों थिएटर में धनुष की फिल्म ‘तेरे इश्क में’ भी मौजूद है। इस फिल्म को रिलीज हुए 12 दिन हो चुके हैं। अब तक यह फिल्म 105.15 करोड़ रुपये का कुल कलेक्शन कर चुकी है। लेकिन ‘धुरंधर’ के आते ही ‘तेरे इश्क में’ का कलेक्शन कम हो चुका है। आज यानी 12वें दिन फिल्म ने 2.75 करोड़ रुपये की कमाई की है। जबकि ‘धुरंधर’ ने बुधवार को 15.07 करोड़ रुपये की कमाई की है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें