फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘तेरे इश्क में’ की 12वें दिन घटी कमाई, क्या 100 करोड़ क्लब में हो सकी शामिल? जानें धनुष की फिल्म का कलेक्शन

Tue, 09 Dec 2025 07:43 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Film Tere Ishk Mein Day 12 Box Office Collection: धनुष और कृति सेनन स्टारर फिल्म ‘तेरे इश्क में’ को रिलीज हुए 12 दिन हो चुके हैं। क्या इतने दिनों में बाद यह फिल्म 100 करोड़ क्लब में एंट्री ले सकी। जानिए, फिल्म का कलेक्शन? 

विज्ञापन
1 of 5
'तेरे इश्क में' की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला

फिल्म ‘तेरे इश्क में’ ने ओपनिंग डे पर 16 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। आनंद एल राय निर्देशित इस रोमांटिक ड्रामा फिल्म में धनुष और कृति सेनन ने अपने दमदार अभिनय से दर्शकों को शुरुआती दिनों में थिएटर तक आने के लिए मजबूर किया। लेकिन फिल्म ‘धुरंधर’ की रिलीज के बाद ही इस फिल्म की कमाई में गिरावट दिखने लगी है। जानिए, फिल्म ‘तेरे इश्क में’ कितना कलेक्शन करने में कामयाब रही है। 

विज्ञापन

2 of 5
फिल्म ‘तेरे इश्क में’ - फोटो : एक्स (ट्विटर)

12वें दिन की कितनी कमाई 
सैकनिल्क के अनुसार फिल्म ‘तेरे इश्क में’ ने 12वें दिन 1.9 करोड़ रुपये की कमाई की है। यह फिल्म का शुरुआती आंकड़ा है, रात में इस कमाई में इजाफा हो सकता है। सोमवार को यानी 11वें दिन इस फिल्म ने 2.4 करोड़ रुपये की कमाई की। देखा जाए तो मंगलवार को इसके कलेक्शन में और गिरावट आई है। 

विज्ञापन

3 of 5
फिल्म ‘तेरे इश्क में’ - फोटो : एक्स (ट्विटर)

100 करोड़ क्लब में शामिल हुई फिल्म 
धनुष की फिल्म ने अब तक कुल 104.3 करोड़ रुपये का कलेक्शन भी कर लिया है। बारहवें दिन में आकर यह फिल्म 100 करोड़ क्लब का हिस्सा बनने में कामयाब रही है। मीडिया रिपोर्ट्स में इस फिल्म का बजट 85 करोड़ रुपये बताया गया है। इस तरह यह फिल्म अपना बजट तो वसूल कर चुकी है। 

4 of 5
फिल्म ‘तेरे इश्क में’ - फोटो : एक्स (ट्विटर)

फिल्म में नजर आई उम्दा स्टार कास्ट 
फिल्म 'तेरे इश्क में' धनुष, कृति सेनन के अलावा मोहम्मद जीशान अय्यूब और प्रकाश राज भी अहम किरदारों में नजर आए हैं। धनुष इस फिल्म के डायरेक्टर आनंद एल राय के साथ पहले 'रांझणा' में साथ काम कर चुके हैं। 'तेरे इश्क में' की कहानी की बात करें तो यह एक इंटेंस लव स्टोरी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फिल्म 'धुरंधर' और 'तेरे इश्क में' - फोटो : एक्स (ट्विटर)
‘धुरंधर’ ने ‘तेरे इश्क में’ का खेल किया खराब 
इन दिनों सिनेमाघरों में रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ धूम मचा रही है। फिल्म ने पांचवें दिन में आकर 142.17 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। इस फिल्म ने मंगलवार को 15.92 करोड़ रुपये की कमाई की है। जबकि ‘तेरे इश्क में’ ने बारहवें दिन यानी मंगलवार को सिर्फ 1.9 करोड़ रुपये की कमाई की। इससे पता चलता है कि दर्शकों का रुझान ‘धुरंधर’ की तरफ ज्यादा है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें