Dhurandhar 2 Day 15 Box Office Collection: ‘धुरंधर 2’ ने महज 15 दिन में ही 900 करोड़ रुपये से अधिक की कुल कमाई भारतीय बॉक्स ऑफिस पर कर ली है। जानिए, आज फिल्म ने कितना कमाया? और वर्ल्डवाइड कलेक्शन में यह कहां तक पहुंची है?
फिल्म ‘धुरंधर 2’ कमाई के मामले में अव्वल साबित हो रही है। अब तक यह कई बड़ी बॉलीवुड फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ चुकी है। अब इसकी निगाहें एक चर्चित हिट फिल्म के वर्ल्डवाइड कलेक्शन पर हैं। जानिए, गुरुवार यानी रिलीज के 15वें दिन ‘धुरंधर 2’ ने कितना कमाया है।
विज्ञापन
2 of 5
धुरंधर 2
- फोटो : सोशल मीडिया
900 करोड़ से अधिक की कुल कमाई की है
सैकनिल्क के अनुसार फिल्म ‘धुरंधर 2’ ने 15वें दिन 9.53 करोड़ रुपये कमाए हैं, यह फिल्म का शुरुआती कलेक्शन है। इस फिल्म ने 14वें दिन 20.10 करोड़ रुपये की कमाई थी। वहीं फिल्म का कुल कलेक्शन भी अब तक 929.55 करोड़ रुपये को चुका है। वीकएंड तक या उससे पहले ही यह फिल्म घरेलु बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ रुपये कमाने वाली फिल्म बन सकती है।
विज्ञापन
3 of 5
धुरंधर 2 में अर्जुन रामपाल
- फोटो : सोशल मीडिया
‘पुष्पा 2’ के वर्ल्डवाइड कलेक्शन पर टिकी निगाहें
अब तक ‘धुरंधर 2’ ने वर्ल्डवाइड 1,457.12 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। इस साल रिलीज हुई कई भारतीय फिल्मों के वर्ल्डवाइड कलेक्शन को यह पहले ही पार कर चुकी है। अब इसकी निगाहें साउथ फिल्म ‘पुष्पा 2’ के वर्ल्डवाइड कलेक्शन पर है। फिल्म ‘पुष्पा 2’ ने वर्ल्डवाइड 1,742.10 करोड़ रुपये कमाए थे।
4 of 5
धुरंधर 2 में रणवीर सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
अपने पिछले पार्ट की कमाई को किया पार
‘धुरंधर 2’ ने अपने पिछले पार्ट यानी ‘धुरंधर’ की कमाई को भी पीछे छोड़ दिया है। फिल्म ‘धुरंधर 2’ ने भारत में कुल 840.20 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं वर्ल्डवाइड ‘धुरंधर’ ने 1,307.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। इस तरह देखा जाए तो ‘धुरंधर 2’ अपनी ही पिछली फिल्म से ज्यादा कमाई करने में कामयाब रही है।
फिल्म 'प्रोजेक्ट हेल मेरी' में रयान गोसलिंग
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
‘प्रोजेक्ट हेल मेरी’ से दे सकी कॉम्पिटिशन?
हॉलीवुड फिल्म ‘प्रोजेक्ट हेल मेरी’ को रिलीज हुए आठ दिन हो चुके हैं। इस फिल्म ने गुरुवार को भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 1.21 करोड़ रुपये की कमाई की है। जबकि सातवें दिन 2.45 करोड़ रुपये कमाए थे। फिल्म का कुल कलेक्शन भी अब तक 23.36 करोड़ रुपये हो चुका है। ऐसे में देखा जाए तो भारत में तो यह फिल्म ‘धुरंधर 2’ का मुकाबला नहीं कर पा रही है।