साई पल्लवी
- फोटो : इंस्टाग्राम-@saipallavi.senthamarai
साई पल्लवी (सीता)
अपनी सादगी और नेचुरल ब्यूटी के लिए सुर्खियां बटोरने वाली अभिनेत्री साई पल्लवी ‘रामायण’ में सीता माता के किरदार में दिखेंगी। पहले सीता के किरदार को लेकर आलिया भट्ट और कई अन्य अभिनेत्रियों का भी नाम सामने आया था। लेकिन अंत में साई की सादगी मेकर्स को पसंद आई और उन्होंने उन्हें फाइनल किया। अब देखना ये होगा कि साई इस किरदार में कितना फिट बैठती हैं।
हालांकि, ‘रामायण’ से पहले साई बॉलीवुड में आमिर खान के बेटे जुनैद खान के साथ ‘एक दिन’ फिल्म से डेब्यू कर रही हैं। ‘एक दिन’ 1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी, ये एक रोमांटिक फिल्म है।
साई ने अपने करियर की शुरुआत 2015 में मलयालम फिल्म ‘प्रेमम’ से की थी। यह फिल्म सफल रही थी। साई पल्लवी ने इसके बाद तमिल, तेलुगु फिल्मों में भी काम किया है। अब वो बॉलीवुड में भी अपने डेब्यू के लिए तैयार हैं।