रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म के सेट पर किस करते हुए खो गए दोनों
साल 2012 में फिल्म रामलीला के सेट पर रणवीर और दीपिका का प्यार परवान चढ़ा। दोनों के बीच खूब बातें होने लगी थीं। कहते हैं वो एक-दूसरे को अकेला नहीं छोड़ते थे। इस फिल्म के सेट पर एक ऐसा वाकया हुआ जिसे देख यह कंफर्म हो गया कि दोनों के बीच प्यार की खिचड़ी पक रही है। दरअसल, रामलीला के सेट पर अंग लगा दे गाना फिल्माया जाना था। इस गाने के अंत में दोनों को एक किसिंग सीन देना था। गाने की शूटिंग चल रही थी, शूट के बाद डायरेक्टर ने कट बोला। लेकिन डायरेक्टर के कट बोलने के बाद भी दोनों एक-दूसरे को किस करते रहे। उस रात सेट पर करीब 50 लोग मौजूद थे और सब ये देखकर सन्न रह गए। इस किस के बाद ही कंफर्म हो गया कि दोनों प्यार में हैं।