संजय लीला भंसाली की चर्चित फिल्म 'पद्मावती' की शूटिंग पूरी हो चुकी है। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण, शाहिद कपूर और रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में अलाउद्दीन खिलजी का किरदार निभा रहे रणवीर सिंह ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
रणवीर सिंह अपने ट्वीट में लिखा, 'और ये खत्म हुआ! अलविदा अलाउद्दीन। एक साल और कुछ हफ्तों के बाद, मैं तुम्हें विदाई देता हूं। तुम्हारी आत्मा को शांति मिले...'
And it's a wrap!
Goodbye Alauddin. 1 year and a few weeks later, I bid thee farewell. May your restless soul find its peace... #Khilji pic.twitter.com/Q958NazuJC
— Ranveer Singh (@RanveerOfficial) November 4, 2017
विज्ञापन
3 of 5
गौरतलब है कि इस फिल्म की शूटिंग पूरी करने में रणवीर को एक साल से भी ज्यादा का वक्त लगा। फिल्म का ट्रेलर और एक गाना आ चुका है, अब लोगों को फिल्म के अगले गाने और ट्रेलर का इंतजार है। जल्द ही फिल्म 'पद्मावती' का दूसरा ट्रेलर आने वाला है।
पढ़ें: संजय लीला भंसाली ने लिया बड़ा फैसला, रिलीज से पहले 'पद्मावती' का करवाया करोड़ों का बीमा
4 of 5
हाल में फिल्म 'पद्मावती' का 3डी ट्रेलर भी लॉन्च कर दिया गया है। फिल्म का 3डी ट्रेलर देखने के बाद रणवीर ने ट्विटर पर लिखा कि, 'कल देर रात 'पद्मावती' का 3डी ट्रेलर देखा, हैरान रह गया। अपने आपको 3डी में पहली बार देखा। हाहा...'
Saw #Padmavati 3D trailer last night! Holy smokes! It was jaw-dropping! Also 1st time I'm seeing myself in 3D so..! Hahaa! Pretty badass 😂🤙🏾
— Ranveer Singh (@RanveerOfficial) October 31, 2017
बता दें कि फिल्म 1 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। जिसमें रणवीर अलाउद्दीन खिलजी की भूमिका निभा रहे हैं। वहीं दीपिका पादुकोण इस फिल्म में रानी पद्मावती का और शाहिद कपूर राजा रतन सिंह का किरदार निभा रहे हैं।
पढ़ें: पद्मावती पर थी अलाउद्दीन की बुरी नजर, पढ़िए उमा भारती का खुला खत