फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमल हासन के मुंह पर कालिख पोतने वाले को 25 हजार रुपये इनाम का ऐलान

Sun, 05 Nov 2017 09:11 AM IST
amarujala.com, Presented by: देव कश्यप
विज्ञापन
1 of 6
मुस्लिम यूथ एसोसिएशन के अध्यक्ष आमिर रशीद ने प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता कमल हासन के मुंह पर कालिख पोतने वाले को 25 हजार रुपये का इनाम देने का ऐलान किया है। उन्होंने कमल हासन पर हिंदुत्व को बदनाम करने का आरोप भी लगाया है।

ये भी पढ़ें- विवादित बयान को लेकर अभिनेता कमल हासन के खिलाफ याचिका दाखिल, 22 को होगी सुनवाई
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
आमिर रशीद ने कमल हासन के हिंदू आतंकवाद के बयान पर आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि ओछी राजनीति करने वाले ऐसी बयानबाजी कर हिंदुओं की भावनाओं को आहत करने से बाज आएं। हिंदू धर्म अनुयायी कभी निर्दोष की हत्या व हिंसा में विश्वास नहीं रखते।

ये भी पढ़ें- अभिनेता कमल हासन ने एक बार फिर दिए राजनीति में आने के संकेत
विज्ञापन

3 of 6
उन्होंने कहा कि हिंदू न कभी कट्टरपंथी था और न है। इसका प्रमाण है कि भारत में विश्व के सभी धर्मों के मानने वाले शान से रह रहे हैं। यह हिंदुत्व की विशालता ही है, जिसने भारत की पुण्य भूमि को विश्व भर के धर्मों के लिए समागम स्थल बना दिया है। 

4 of 6
आमिर रशीद ने कहा कि ओछी राजनीति करने वालों ने पाकिस्तान व बांग्लादेश में हिंदुओं की घटती जनसंख्या के विषय को कभी नहीं उठाया है। इन लोगों को केरल में निर्दोष लोगों की हत्याएं नहीं दिखती। सेकुलरिज्म के ठेकेदारों को हिंदुओं के दमन व उत्पीड़न नहीं दिखते।
विज्ञापन

5 of 6
उन्होंने कहा कि राजनीति के लिए धर्म को बदनाम कर लोगों को उकसाने वालों को शर्म आनी चाहिए। उल्लेखनीय है कि अलीगढ़ के भाजपा नेता विनय वार्ष्णेय ने कुछ महीने पहले पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनजी के खिलाफ बयान देकर राष्ट्रीय मीडिया में सुर्खियों में आए थे। उसके बाद आमिर रशिद ने कमल हसन के मुंह पर कालिख पोतने वाले को 25 हजार रुपये का इनाम देने का एलान कर सनसनी फैला दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कमल हासन
आमिर रशीद राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ एवं भाजपा से जुड़े हैं। वह अपने आप को राष्ट्रवादी नेता भी कहते हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के जन्म दिवस पर बरछी बहादुर दरगाह पर कार्यक्रम आयोजित कर निर्धनों के बीच भोजन व अन्य समान वितरित किया था। दोनों नेताओं की सलामती एवं देश में अमन-चैन की दुआ भी की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें