फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ranveer Singh: बोल्ड फोटोशूट को लेकर कोलकाता में रणवीर के खिलाफ मामला दर्ज, मैग्जीन जब्त करने की अपील

Tue, 09 Aug 2022 09:08 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार


 
विज्ञापन
1 of 4
रणवीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
रणवीर सिंह इन दिनों अपने न्यूड फोटोशूट को लेकर काफी चर्चा में हैं। एक तरफ जहां उनके खिलाफ तमाम मीम्स बनाए जा रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर अभिनेता के खिलाफ अलग-अलग जगहों पर मामले भी दर्ज हो रहे हैं। इसके अलावा कई सितारों के भी रणवीर के फोटोशूट पर रिएक्शन सामने आ रहे हैं। हाल ही में खबर आ रही है कि अभिनेता के खिलाफ कलकत्ता हाईकोर्ट में शिकायत दर्ज कराई गई है। शिकायत में कहा गया है कि इंटरनेश्नल पेपर मैग्जीन पेपर के 23 जुलाई की सभी कॉपियों को सीज करने का आदेश दिया जाए।
विज्ञापन

2 of 4
रणवीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
रणवीर सिंह ने इसी पेपर मैग्जीन के लिए न्यूड फोटोशूट कराया था, जिसमें अभिनेता की तस्वीरें छपी थीं। तस्वीरें छापे जाने के बाद महिलाओं की भावनाएं आहत करने का आरोप लगाते हुए अभिनेता पर केस दर्ज कराया गया था। अब कोलकाता में जो मामला दर्ज हुआ है वह वकील नाजिया इलाही खान ने दर्ज कराया है। उनका आरोप है कि रणवीर की तस्वीरें नाबालिगों का दिमाग भ्रष्ट कर सकती हैं।
विज्ञापन

3 of 4
रणवीर सिंह - फोटो : Instagram
वकील नाजिया इलाही ने कोर्ट ने विनती की है कि बंगाल सरकार और अन्य इस मामले से जुड़ी सभी अथॉरिटीज को रणवीर सिंह के फोटोशूट वाली मैगजीन की सभी प्रिंटेड कॉपीज सीज करने का आदेश दें। नाजिया ने केस फाइल करते हुए कहा है कि समाज के एक बड़े तबके के आधार पर रणवीर की ये तस्वीरें काफी अश्लील हैं। 
विज्ञापन

4 of 4
रणवीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
इससे पहले मुंबई के चेंबूर में पुलिस के पास एक एनजीओ के जरिए शिकायत दर्ज कराई थी। उनका कहना था कि इससे जरिए महिलाओं की भावनाएं आहत होती हैं। हालांकि एक अधिकारी ने बताया था कि हमें इस मामले में एक एनजीओ से जुड़े एक व्यक्ति और एक महिला वकील से एप्लीकेशन मिली है। हालांकि अभी कोई केस दर्ज नहीं किया गया है, सिर्फ पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें