फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ranveer Singh: रणवीर के फोटोशूट पर लोगों ने दिखाई कलाकारी, किसी ने पहनाया लहंगा तो किसी ने ओढ़ाई रजाई

Thu, 28 Jul 2022 01:14 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
रणवीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह अपने बोल्ड फोटोशूट की वजह से चर्चाओं में बने हुए हैं। अभिनेता ने एक मैग्जीन के लिए बिना कपड़ों के फोटोशूट करवाया था और उनकी इन्हीं तस्वीरों ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया। हालांकि, रणवीर को अपनी फोटोज की वजह से खूब ट्रोल भी होना पड़ रहा है। सोशल मीडिया पर लोग अभिनेता को खूब खरी-खोटी सुना रहे हैं। इतना ही नहीं, सोशल मीडिया पर रणवीर सिंह की तस्वीरों को फोटोशॉप करके भी वायरल किया जा रहा है, जिसमें लोग अभिनेता को अलग-अलग अंदाज में दिखाते हुए उनका मजाक उड़ा रहे हैं। आइए आपको सोशल मीडिया पर वायरल मजेदार मीम्स दिखाते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
रणवीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
सोशल मीडिया यूजर्स रणवीर सिंह की तस्वीरों पर अपनी कलाकारी दिखा रहे हैं, जिसे देखकर आप यकीनन हंस-हंसकर लोट-पोट हो जाएंगे। वायरल हो रही इस तस्वीर में रणवीर सिंह के शरीर को लाल और पीले रंग से ढक दिया था। इस फोटो के एक यूजर ने लिखा था, 'यह उससे ज्यादा अच्छी है।' वहीं, एक फोटो में रणवीर सिंह को पूरे कपड़े पहनाए गए। इस तस्वीर में रणवीर को ब्लूट टी-शर्ट के साथ पिंक कलर के शॉर्ट्स पहना दिए थे। 
 
 
 
विज्ञापन

3 of 5
रणवीर सिंह-दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया
इतना ही नहीं, एक फोटोशॉप तस्वीर में रणवीर को इंडियन आउटफिट पहना दिए थे, जिसमें अभिनेता अपने सिर पर दुपट्टा लिए दिखे। वहीं, एक तस्वीर में अभिनेता को साड़ी तक पहना दी गई।
 





 

4 of 5
रणवीर सिंह - फोटो : Instagram
रणवीर सिंह की तस्वीर के साथ लोगों ने दीपिका पादुकोण का भी खूब मजाक उड़ाया है। एक तस्वीर में फोटोशॉप की मदद से दीपिका को दुखी दिखाया गया। इस तस्वीर में रणवीर के आगे दीपिका को बैठे हुए दिखाया गया था। 


 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
स्वरा भास्कर-रणवीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
हालांकि, जहां सोशल मीडिया पर यूजर्स रणवीर सिंह के खिलाफ बोल रहे हैं। वहीं, बॉलीवुड जगत से जुड़े तमाम लोग रणवीर का सपोर्ट कर रहे हैं। बॉलीवुड जगत की कई अभिनेत्रियों ने रणवीर के समर्थन में बयान दिया। इस लिस्ट में आलिया भट्ट, परिणीति चोपड़ा, दीपिका पादुकोण, वाणी कपूर, स्वरा भास्कर, उर्फी जावेद, पूनम पांडे और राखी सावंत का नाम शामिल है।   
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें