तापसी पन्नू फिल्म दोबारा
- फोटो : सोशल मीडिया
हिट फिल्म का फॉर्मूला नहीं
हिंदी सिनेमा में नए प्रयोगों के सवाल पर अनुराग कश्यप ने अपनी सुपरफ्लॉप फिल्म ‘बॉम्बे वेल्वेट’ का उदाहरण देते हुए कहा, 'मैने भी एक प्रयोग किया था 'बांबे वेलवेट' बनाकर, क्या हुआ आप सब को पता है। अब दस फिल्में और बना लूं तो भी उसकी भरपाई नहीं होगी। हिट फिल्म बनाने का कोई फार्मूला होता ही नहीं है। मैं खुद यह सोचकर फिल्म नहीं बनाता कि मेरी फिल्म हिट होगी। मेरा पैशन है अच्छा सिनेमा बनाना, वह मैं बनाता रहूंगा। दर्शक उसे पसंद करते हैं या नहीं करते है यह उनका नजरिया है।’