6 जुलाई 1985 को मुंबई में जन्में रणवीर सिंह इस साल अपना 36वां जन्मदिन मना रहे हैं। रणवीर बॉलीवुड के पॉवरहाउस अभिनेता माने जाते हैं। उनका अतरंगी फैशन और जबरदस्त जोश फैंस को हैरान भी करता है और पसंद भी आता है। रणवीर सिंह जब फिल्म इंडस्ट्री में आए थे तो बिल्कुल किसी आम लड़के की तरह नजर आते थे, लेकिन आज उनके लुक्स के पीछे लड़कियां दीवानी हैं। रणवीर आज निर्माता और निर्देशकों के लिए सफलता की गारंटी बन चुके हैं। जिस भी फिल्म में रणवीर काम करते हैं वो फिल्म जबरदस्त हिट होती है।
नहीं जानते होंगे गली ब्वॉय के बारे में ये बातें
पद्मावत में खिलजी के नकारात्मक किरदार के लिए उन्होंने फैंस के साथ साथ आलोचकों की भी वाहवाही पाई थी। हालांकि आज रणवीर जिस मुकाम पर पहुंचे हैं वहां तक पहुंचने के लिए उन्होंने कड़ा संघर्ष किया है। रणवीर की जिंदगी, उनकी शादी, उनकी सफलता देखकर हर किसी को लगता होगा कि रणवीर पर किस्मत मेहरबान है। हालांकि किस्मत के साथ साथ रणवीर की मेहनत भी रही है जिससे आज वो बॉलीवुड के सफल अभिनेता में से एक बने हैं। रणवीर के बारे में बहुत सी बाते हैं जो उनके फैंस शायद ना जानते हों। तो चलिए आपको बताते हैं रणवीर से जुड़ी कुछ खास बातें।