इन दिनों रणवीर सिंह के सितारे बुलंदी पर हैं। बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण उनकी गर्लफ्रेंड हैं। साथ ही वो एक के बाद एक ब्लॉकबस्टर फिल्में भी दे रहे हैं। ऐसे में बॉलीवुड के बड़े डायरेक्टर्स रणवीर को अपनी फिल्म में लेना चाहते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
befikre
इन सब के बीच रणवीर ने एक और इतिहास रच दिया है जो शाहरुख-सलमान भी आज तक नहीं कर पाए। दरअसल, साल 2016 में रणवीर सिंह की फिल्म 'बेफिक्रे' रिलीज हुई थी। फिल्म तो बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही लेकिन गाने हिट हुए थे।
विज्ञापन
3 of 5
befikre
इन्हीं में से एक गाने 'नशे सी चढ़ गई' ने रिकॉर्ड कायम कर दिया है। रणवीर का यह गाना यू-ट्यूब पर 400 मिलियन यानी 40 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है। रणवीर सिंह ने अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट कर यह जानकारी दी।
4 of 5
befikre
यू-ट्यूब पर इतने व्यूज पाने वाला यह पहला हिंदी गाना है। रणवीर का यह गाना युवाओं का पसंदीदा है। साथ ही इसे पार्टी एंथम भी कहा गया। किसी ने नहीं सोचा था कि यह गाना रिकॉर्ड कायम करेगा। इस गाने को अरिजीत सिंह और कैरालिसा मॉन्टेरियो ने गाया है।
यशराज के बैनर में बनी इस फिल्म को आदित्य चोपड़ा ने डायरेक्ट किया था। उस समय फिल्म का ट्रेलर आइफिल टॉवर पर लॉन्च किया गया था। फिल्म से दर्शकों को काफी उम्मीदें थीं लेकिन रणवीर और वाणी की जोड़ी ने काफी निराश किया था।