फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक चमत्कारी अनुभव खींच लाया रजनीकांत को यहां, फैन के दिए गिफ्ट में छुपा था राज

Mon, 19 Mar 2018 07:29 AM IST
कमल हर्बोला , अमर उजाला, द्वाराहाट (अल्मोड़ा)
विज्ञापन
1 of 5
rajinikanth
सिने अभिनेता रजनीकांत को एक फैन ने ऐसा गिफ्ट दिया, जिसके बाद उनके जीवन में हुआ चमत्कारी अनुभव उन्हें यहां खींच लाया। जानिए आगे...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
rajinikanth
सिने अभिनेता रजनीकांत का द्वाराहाट योगदा आश्रम से रिश्ता चमत्कारी अनुभव से जुड़ा है। बताया जाता है कि दक्षिण भारत में एक फिल्म की शूटिंग के दौरान उनके प्रशंसक ने जब रजनीकांत को महावतार बाबा जी की फोटो भेंट की तो उनमें छिपी हुई आध्यात्मिक प्रवृत्तियां जागृत हो गईं।  बाद में मित्र बीएस हरि के सहयोग से रजनीकांत की योगदा आश्रम पहुंचने की मुराद पूरी हुई। उन्हें हिमालय और गंगा मैया से भी खासा लगाव है।

 
विज्ञापन

3 of 5
rajinikanth
रजनीकांत के मित्र बीएस हरि ने बताया अभिनय के साथ ही आध्यात्मिक प्रवृत्तियां पहले से ही जागृत थीं। एक प्रशंसक ने दक्षिण भारत में एक फिल्म की शूटिंग के दौरान रजनीकांत को महावतार बाबा की फोटो भेंट स्वरूप दी, उस समय तक रजनीकांत बाबा जी के बारे में कुछ भी नहीं जानते थे। बाबा की फोटो रखते ही उनमें छिपी हुई आध्यात्मिक प्रवृत्तियां जागृत हो उठीं, तब से वह बाबा जी के बारे में जानने के लिए व्याकुल रहने लगे।

4 of 5
rajinikanth in dwarahat - फोटो : amar ujala
इसी बीच रजनीकांत से उनकी भी मुलाकात हो गई। 1987 में बीएस हरि द्वाराहाट योगदा आश्रम पहुंचे और यहां के बारे में विस्तार से जानकारी हासिल की। 2002 में पहली बार रजनीकांत को योगदा आश्रम लेकर पहुंचे। आश्रम के तत्कालीन संचालक स्वामी नित्यानंद गिरि महाराज से उनकी मुलाकात कराई।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
rajinikanth
महाराज ने रजनीकांत को महावतार बाबा और योगदा आश्रम के संस्थापक परमहंस योगानंद के बारे में विस्तृत जानकारी दी। फिर स्वामी उन्हें पांडवखोली स्थित महावतार बाबा की पवित्र में गुफा में ले गए और वहां क्रिया योग की दीक्षा प्रदान की, तब से आध्यात्मिक शांति के लिए रजनीकांत अक्सर यहां आते रहते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें