फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहरुख खान नहीं असली 'रोमांस किंग' निकले रणवीर सिंह, दीपिका के साथ ये 10 तस्वीरें हैं सबूत

Sat, 06 Jul 2019 01:03 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
ranveer singh, deepika padukone - फोटो : social media
एक्टर रणवीर सिंह 34 साल के हो गए हैं। सोशल मीडिया पर फैंस उन्हें लगातार शुभकामनाएं दे रहे हैं। पिछला कुछ साल रणवीर सिंह के लिए बेहद खास रहा है। साल 2018 में वो लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड दीपिका पादुकोण के साथ शादी के बंधन में बंधे। दोनों की केमेस्ट्री देखते ही बनती है। जन्मदिन पर देखिए रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के रिश्ते को बयां करतीं 10 तस्वीरें।
विज्ञापन

2 of 10
ranveer singh - फोटो : social media
रणवीर सिंह की आने वाली फिल्म 83 है। फिल्म में उनकी पत्नी और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण भी नजर आएंगी। दीपिका, कपिल देव की पत्नी रोमी भाटिया का रोल निभाएंगी। शादी के बाद यह कपल पहली बार एक साथ पर्दे पर दिखाई देगा।
विज्ञापन

3 of 10
Ranveer Singh
रणबीर कपूर से अलग होने के बाद दीपिका पादुकोण डिप्रेशन में चली गई थीं। इस बीच उनकी जिंदगी में रणवीर सिंह आए और उन्होंने हमेशा के लिए दीपिका का हाथ थाम लिया। 14-15 नवंबर 2018 को दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने शादी कर ली। 

4 of 10
Ranveer Singh deepika - फोटो : social media
कपल ने कोंकणी और सिंधी रीति-रिवाजों से शादी की है। इस दौरान मीडिया को समारोह से पूरी तरह दूर रखा गया। शादी से पहले 6 साल तक दोनों ने एक दूसरे को डेट किया था। 
विज्ञापन

5 of 10
deepika ranveer - फोटो : file photo
इन दोनों की लव स्टोरी संजय लीला भंसाली की फिल्म गोलियों की रासलीला-रामलीला के सेट से शुरू हुई। फिल्म के सेट से क्रू मेंबर ने हफिंगटन पोस्ट से बातचीत में बताया था कि कैसे दोनों के बीच लव स्टोरी शुरू हुई। 
विज्ञापन

6 of 10
deepika ranveer - फोटो : self
क्रू मेंबर के मुताबिक, साल 2012 में गोलियों की रासलीला-रामलीला की शूटिंग मुंबई में फिल्म सिटी में चल रही थी। फिल्म का रोमांटिक गाना अंग लगा दे दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह पर फिल्माया जाना था। 
विज्ञापन

7 of 10
deepika ranveer - फोटो : file photo
'गाने के आखिर में दोनों एक दूसरे को किस करने लगे जबकि वो स्क्रिप्ट का हिस्सा नहीं था। इस दौरान संजय लीला भंसाली ने कट बोला लेकिन रणवीर और दीपिका एक दूसरे में इतना खोए रहे कि उन्हें सुनाई नहीं दिया और किस करते रहे।'

8 of 10
Ranveer, Deepika - फोटो : social media
क्रू मेंबर ने बताया कि 'सेट पर सभी को पता था कि रणवीर और दीपिका एक दूसरे को डेट कर रहे हैं लेकिन उनके इस तरह किस करने से सभी को कंफर्म हो गया। दोनों एक दूसरे को बेबी कहकर बुलाते थे, साथ में खाते थे और शूटिंग खत्म होते ही दोनों एक साथ वैनिटी वैन में चले जाते थे।' 

9 of 10
ranveer deepika - फोटो : social media
एक इंटरव्यू में रणवीर सिंह ने संजय लीला भंसाली को कहा था कि 'आपने मुझे मेरी वाइफ से भी मिला दिया और क्या मांगूगा मैं आपसे। लीला, अपनी मस्तानी, अपनी रानी से कर ली, सच में।'
विज्ञापन

10 of 10
deepika ranveer wedding - फोटो : instagram
आपको बता दें, दीपिका और रणवीर ने एक साथ 4 फिल्मों में काम किया है। पहली फिल्म साल 2013 में गोलियों की रासलीला राम-लीला, दूसरी फाइनडिंग फैनी, तीसरी साल 2015 में आई बाजीराव-मस्तानी और चौथी बीते साल रिलीज हुई फिल्म पद्मावत है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें