सूर्यवंशी, 83
- फोटो : instagram: akshaykumar/ ranveersingh
अभिनेता अक्षय कुमार और कटरीना कैफ की फिल्म 'सूर्यवंशी' को रिलीज करने के लिए प्रोडक्शन हाउस ने इस दिवाली की तारीख तय की थी। लेकिन, समय से सिनेमाघर नहीं खुल पाए इसलिए अब उन्होंने इस फिल्म को और आगे बढ़ाने का फैसला ले लिया है। हालांकि, शिबाशीष ने अपने बयान में कहा है कि वह इसे ज्यादा लंबा नहीं खींचेंगे। अगले साल जनवरी से मार्च के बीच में ही यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो जाएगी। अब 'सूर्यवंशी' की तारीख बदली गई है इसके लिए उन्होंने '83' की रिलीज की तारीख को बदलने से साफ इनकार कर दिया है।