अभिनय की दुनिया में एक कलाकार को अपने करियर में फिल्म, टीवी शो या फिर सीरीज की कहानी के हिसाब से कई तरह के अलग-अलग किरदार निभाने पड़ते हैं। एक्टर-एक्ट्रेस पर्दे पर माता-पिता, भाई-बहन, प्रेमिका-प्रेमी, दुश्मन-दोस्त हर तरह की भूमिका अदा करते हैं। ऑनस्क्रीन जिंदगी सिर्फ पर्दे तक ही सीमित होती है और किरदारों में बदलाव होते रहते हैं। बॉलीवुड में कई ऐसे एक्टर-एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने पर्दे पर न सिर्फ कपल के रोल में रोमांस किया है, बल्कि उनकी जोड़ी भाई-बहन के किरदार में भी नजर आ चुकी है।