फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood Celebs: बॉलीवुड के वो सितारे जो पर्दे पर रोमांस करने के साथ ही निभा चुके हैं भाई बहन का किरदार

Sun, 18 Sep 2022 09:19 AM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
बॉलीवुड की वो जोड़ियां जो पर्दे पर भाई-बहन और कपल दोनों के किरदार में नजर आईं - फोटो : social media
अभिनय की दुनिया में एक कलाकार को अपने करियर में फिल्म, टीवी शो या फिर सीरीज की कहानी के हिसाब से कई तरह के अलग-अलग किरदार निभाने पड़ते हैं। एक्टर-एक्ट्रेस पर्दे पर माता-पिता, भाई-बहन, प्रेमिका-प्रेमी, दुश्मन-दोस्त हर तरह की भूमिका अदा करते हैं। ऑनस्क्रीन जिंदगी सिर्फ पर्दे तक ही सीमित होती है और किरदारों में बदलाव होते रहते हैं। बॉलीवुड में कई ऐसे एक्टर-एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने पर्दे पर न सिर्फ कपल के रोल में रोमांस किया है, बल्कि उनकी जोड़ी भाई-बहन के किरदार में भी नजर आ चुकी है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
रणवीर सिंह, प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
रणवीर सिंह-प्रियंका चोपड़ा
बॉलीवुड के एनर्जेटिक अभिनेताओं में शुमार रणवीर सिंह और जानी-मानी एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की जोड़ी को भी एक साथ पर्दे पर खूब पसंद किया गया। फिल्म 'गुंडे' में दोनों ने कपल का किरदार अदा किया था और ऑनस्क्रीन दोनों एक दूसरे संग रोमांस करते दिखाई दिए थे लेकिन फिल्म 'दिल धड़कने दो' में रणवीर और प्रियंका ने भाई-बहन का किरदार निभाया था।
विज्ञापन

3 of 7
शाहरुख खान, ऐश्वर्या राय - फोटो : instagram/aishwaryaFanClub
ऐश्वर्या राय-शाहरुख खान
किंग खान के नाम से मशहूर शाहरुख खान और बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक ऐश्वर्या राय भी पर्दे पर कपल और भाई बहन दोनों के रूप में नजर आ चुके है। साल 2000 में आई मंसूर खान की फिल्म 'जोश' में दोनों भाई-बहन बने थे। वहीं 'देवदास', 'मोहब्बतें' और 'ऐ दिल है मुश्किल' में कपल के रूप में दोनों की केमिस्ट्री ने फैंस का दिल जीत लिया।

4 of 7
जॉन अब्राहम और दीपिका पादुकोण
दीपिका पादुकोण-जॉन अब्राहम
बॉलीवुड दीवा दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम ने फिल्म 'रेस 2' में भाई-बहन की भूमिका निभाई है, जबकि फिल्म 'देसी ब्वॉयेज' में दोनों एक दूसरे के साथ रोमांस करते हुए नजर आए थे।
विज्ञापन

5 of 7
ओम शांति ओम में दीपिका पादुकोण के साथ अर्जुन रामपाल - फोटो : सोशल मीडिया
दीपिका-अर्जुन रामपाल
दीपिका पादुकोण ने फिल्म हाउस फुल में अर्जुन रामपाल की बहन का किरदार निभाया था और सैम के किरदार में दीपिका अर्जुन रामपाल को अन्ना कहती नजर आईं थीं। फिल्म ओम शांति ओम में दोनों ने कपल का रोल भी प्ले किया है। हालांकि यह किरदार फिल्म की कहानी का एक छोटा सा हिस्सा था।
विज्ञापन

6 of 7
तुषार कपूर, करीना कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
तुषार कपूर-करीना कपूर
अभिनेत्री करीना कपूर और तुषार कपूर अपने करियर की शुरुआती फिल्म 'जीना सिर्फ मेरे लिए' में कपल का के रूप में नजर आए। इसके अलावा उन्होंने फिल्म फिल्मों में 'मुझे कुछ कहना है' में भी एक कपल का किरदार अदा किया, जबकि फिल्म 'गोलमाल 2' में दोनों भाई-बहन की भूमिका निभाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
अक्षय कुमार और जूही चावला
जूही चावला-अक्षय कुमार
हाल ही में अक्षय कुमार ने कहा था कि पर्दे पर दिखने वाली बहन उनकी असली बहन नहीं हो सकती क्योंकि हो सकता है कि आगे चलकर वह उनकी हिरोइन हो। अक्षय की यह बात पहले ही सही साबित हो चुकी हैं। उन्होंने जूही संग भाई और प्रेमी दोनों का किरदार अदा किया है। फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज खिलाड़ी' में एक दूसरे संग रोमांस करते दिखे थे जबकि फिल्म 'एक रिश्ता' में जूही चावला और अक्षय कुमार ने भाई-बहन का रोल प्ले किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें