फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रानू मंडल: एक रात में स्टार और एक महीने में 'चमत्कार', फटे कपड़ों से लेकर चमचमाती साड़ी तक

Wed, 11 Sep 2019 07:00 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Ranu Mondal - फोटो : instagram
रानू मंडल (Ranu Mondal) इन दिनों एक ऐसी हस्ती बन गई हैं जिनके बारे में हर कोई जानना चाहता है। आए दिन रानू मंडल से जुड़ी कोई ना कोई खबर ऐसी आती है जो उनके प्रशंसकों के बीच उत्साह और बढ़ा देती है। बीते एक महीने में रानू मंडल की जिंदगी में जो बदलाव आया उसे देखकर हर कोई अचंभे में है। स्टेशन पर गाना गाकर पेट भरने वाली रानू आज इंटरनेट सेंसेशन बन चुकी हैं। तस्वीरों के जरिए आपको दिखाते हैं फटी साड़ी से लेकर चमचमाती साड़ी तक का रानू मंडल का सफर। 
विज्ञापन

2 of 5
Singer Ranu - फोटो : Facebook
रानू मंडल पश्चिम बंगाल के रानाघाट रेलवे स्टेशन पर गाना गाया करती थीं। अतींद्र नाम के शख्स ने रानू का वीडियो रिकॉर्ड किया और वह रातोंरात स्टार बन गईं। रानू का जिस वक्त पहला वीडियो आया था उनकी हालत खस्ता थी। बिखरे बाल, फटी हुई साड़ी में रानू को जिसने भी वीडियो में देखा वह सन्न रह गया। इस वीडियो के वायरल होने के बाद रानू की आवाज तो मानें हर तरफ सुनाई देने लगी।
विज्ञापन

3 of 5
Singer Ranu - फोटो : Facebook
घर, ऑफिस या फिर मेट्रो में, जगह-जगह लोग अपने फोन और लैपटॉप में रानू की मधुर आवाज में गाना सुनते हुए नजर आए। यहां तक कि रानू की तुलना लता मंगेशकर की आवाज से भी की जाने लगी। इसके बाद रानू की मेकओवर की तस्वीरें सामने आईं। तस्वीरों में रानू गुलाबी और सिल्वर कलर की सिल्क साड़ी पहने हुए थीं। इन तस्वीरों में रानू को पहचानना भी मुश्किल हो रहा था। 

4 of 5
Ranu Mondal and Himesh Reshammiya - फोटो : Social Media
रानू की यह तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर छाई रहीं। इसके बाद रानू के साथ वो हुआ जो उन्होंने सपने में भी सोचा नहीं था। रानू को सिनेमाजगत के जाने माने गायक- अभिनेता हिमेश रेशमिया ने अपनी फिल्म में गाना गाने का ऑफर दिया। रानू के पहले गाने 'तेरी मेरी कहानी' का रिकॉर्डिंग का वीडियो हिमेश ने साझा किया था। इस वीडियो में रानू क्रीम कलर की साड़ी में नजर आईं। वीडियो में रानू खुश और आत्मविश्वास से भरी दिखीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Ranu Mondal - फोटो : Viral Bhayani, Instagram
इसके बाद रानू के दो और गाने आए। वहीं अब रानू 'हैप्पी हार्डी एंड हीर' फिल्म के 'तेरी मेरी कहानी' गाने की लॉन्च पार्टी में पहुंचीं। इस इवेंट के दौरान रानू का लुक पूरी तरह से बदला हुआ था। लाल रंग की चमचमाती साड़ी में रानू के तेवर किसी फिल्मी सितारे से कम नहीं लग रहे थे। इस इवेंट के दौरान रानू मंडल ने अपने दिल की बात कही। रानू ने कहा- 'अगर मुझे लोगों का प्यार नहीं मिलता तो शायद मैं गाना नहीं गा पाती। मुझ पर ईश्वर की रहमत है जिसकी वजह से मैं गा पाती हूं। जब मैंने गाने गाना शुरू किया था तो कभी नहीं सोचा था कि एक दिन ऐसा भी होगा, लेकिन मुझे मेरी आवाज पर भरोसा था।'

यह भी पढ़ें:- पहले गाने की लॉन्च पार्टी में चमचमाती साड़ी में पहुंचीं रानू मंडल, फिल्म स्टार से कम नहीं दिखे तेवर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें