फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले गाने की लॉन्च पार्टी में चमचमाती साड़ी में पहुंचीं रानू मंडल, फिल्म स्टार से कम नहीं दिखे तेवर

Wed, 11 Sep 2019 06:51 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Ranu Mondal - फोटो : Viral Bhayani, Instagram
कभी दाने दाने को मोहताज रहीं रानू मंडल (Ranu Mondal) अब बड़ी हस्ती बन चुकी हैं। स्टेशन पर गाना गाने से लेकर रिकॉर्डिंग स्टूडियों तक पहुंचने तक का रानू का सफर किसी सपने से कम नहीं है। रानू मंडल हिमेश रेशमिया की फिल्म के तीन गाने रिकॉर्ड कर चुकी हैं। वहीं अब रानू 'हैप्पी हार्डी एंड हीर' फिल्म के 'तेरी मेरी कहानी गाने के लॉन्च इवेंट में पहुंचीं। इवेंट में जाते हुए रानू मंडल का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो मुंबई का है। 
विज्ञापन

2 of 5
Ranu Mondal - फोटो : Viral Bhayani, Instagram
इस वीडियो को मशहूर फोटोग्राफर विरल भयानी ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है। इस वीडियो में रानू मंडल का रूप पूरा बदला हुआ है। वीडियो में रानू पहले से ज्यादा आत्मविश्वास से भरी हुई और चमचमाती साड़ी में नजर आ रही हैं। रानू के साथ वीडियो में लोग उन्हें इवेंट में ले जाते हुए नजर आ रहे हैं। 
 
विज्ञापन

3 of 5
Ranu Mondal - फोटो : Social Media
इस वीडियो को पोस्ट करते हुए विरल भयानी ने लिखा- 'रानू मंडल फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में पहुंच गई हैं।' इसके साथ ही रानू की दो तस्वीरें भी साझा की हैं। इन तस्वीरों में रानू के चेहरे की चमक अलग ही नजर आ रही हैं। तस्वीरों में रानू मुस्कुराते हुए दिखाई दीं। 

4 of 5
Ranu Mondal and Himesh Reshammiya - फोटो : Social Media
आपको बता दें, रानू मंडल को सिनेमाजगत में पहला ब्रेक हिमेश रेशमिया ने दिया है। हिमेश ने रानू का स्टेशन पर गाना गाते हुए वीडियो वायरल होने के बाद फिल्म में गाना गाने का ऑफर दिया। हिमेश के बाद रानू को हाल ही में राखी सावंत ने भी बड़ा ऑफर दिया है। राखी ने रानू को यह ऑफर सोशल मीडिया के जरिए दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
rakhi sawant - फोटो : social media
राखी ने कहा कि वो चाहती हैं कि रानू ‘छप्पन छुरी’ के रिमिक्स वर्जन में अपनी आवाज दें। ऐसी इंडस्ट्री से जुड़कर बहुत खुश हैं, जो रानू मंडल जैसे प्रतिभाशाली लोगों का समर्थन करती हैं और उन्हें आगे बढ़ने का मौका देती है। हिमेश रेशमिया जैसे सिंगर का मैं दिल से धन्यवाद करती हूं।'

यह भी पढें:- मैनेजर पर टांग तोड़ने की धमकी देने के आरोप पर रानू मंडल का बयान, बोलीं- बेटी को कोई...
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें