लता मंगेशकर के गाए गीत 'एक प्यार का नगमा है' को गाकर सड़क से मायानगरी की तरफ कूच करने वाली रानू मंडल आज भले ही स्टार बन गईं हों लेकिन इस गाने से जुड़े एक शख्स अभी भी संघर्ष से भरा जीवन जीने को मजबूर हैं। इस गाने को अपनी आवाज देने वाली रानू मंडल आज बेहतर हालातों में हैं लेकिन इस गाने को लिखने वाले संतोष आनंद आज भी गुमनामी से भरा जीवन जी रहे हैं।