फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेल्फी खिंचवाने को लेकर फैन के साथ रानू मंडल ने की बदतमीजी, बोलीं- 'आपने छुआ कैसे?

Tue, 05 Nov 2019 03:56 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Ranu Mondal - फोटो : instagram
कुछ सेकेंड का वीडियो वायरल होने के बाद रानू मंडल (Ranu Mondal) की ऐसी किस्मत बदली कि वह अब मशहूर हस्ती बन चुकी हैं। रानू की आवाज के लोग मुरीद हो चुके हैं और लगातार उनके प्रशंसकों की संख्या बढ़ती जा रही है। इस बीच रानू मंडल का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में रानू ने अपने प्रशंसक को ऐसी बात कह दी जिसे देखकर आपको बिल्कुल भी यकीन नहीं होगा। इस वीडियो में सीधी और शांत दिखने वाली रानू ने अपने प्रशंसक को एक सेल्फी खिंचवाने के लिए कहा तो वह भड़क उठीं। 
विज्ञापन

2 of 5
Ranu Mondal - फोटो : instagram
इस वीडियो में आप देखेंगे कि रानू मंडल चारों ओर लोगों से घिरी हुई हैं। रानू कहीं और देख रही होती हैं और एक महिला प्रशंसक आती हैं। यह महिला रानू का हाथ पकड़ती हैं और सेल्फी खिंचवाने को कहती हैं। महिला के हाथ पकड़ते ही रानू मंडल भड़क जाती हैं और महिला को डांटने लगती हैं। वीडियो में रानू मंडल महिला प्रशंसक से कह रही हैं कि 'आपने मुझे छुआ कैसे? मैं अब एक सेलिब्रिटी हूं।' 
 
विज्ञापन

3 of 5
Ranu Mondal - फोटो : social media
वीडियो में रानू काफी गुस्से में नजर आ रही हैं जो कि वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है। रानू महिला प्रशंसक को कह रही हैं कि 'इस तरह से छूने का मतलब क्या है?' हालांकि महिला प्रशंसक रानू की बात का बुरा नहीं मानती हैं और उन्हें समझाने की कोशिश करती हैं। रानू मंडल का महिला प्रशंसक के साथ किया यह बर्ताव लोगों को पंसद नहीं आया और वह रानू को ट्रोल कर रहे हैं। 

4 of 5
Ranu Mondal,Elizabeth and Atindra Chakraborty - फोटो : file photo
रानू मंडल पश्चिम बंगाल के रानाघाट रेलवे स्टेशन पर गाना गाया करती थीं। अतींद्र नाम के शख्स ने रानू का वीडियो रिकॉर्ड किया और वह रातोंरात स्टार बन गईं। रानू का जिस वक्त पहला वीडियो आया था उनकी हालत खस्ता थी। बिखरे बाल, फटी हुई साड़ी में रानू को जिसने भी वीडियो में देखा वह सन्न रह गया। इस वीडियो के वायरल होने के बाद रानू की आवाज तो मानें हर तरफ सुनाई देने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हिमेश रेशमिया और रानू मंडल - फोटो : सोशल मीडिया
रानू को सिनेमाजगत के जाने माने गायक-अभिनेता हिमेश रेशमिया ने अपनी फिल्म में गाना गाने का ऑफर दिया। रानू के पहले गाने 'तेरी मेरी कहानी' का रिकॉर्डिंग का वीडियो हिमेश ने साझा किया था। इसके बाद रानू ने हिमेश के लिए कई गाने गाए। रानू अपने पश्चिम बंगाल वाले पुराने घर में ही रहती हैं। हाल ही में एक पोस्ट कर ये जानकारी दी गई कि रानू अपनी बायोपिक पर काम कर रही हैं। रानू की बायोपिक को फिल्मकार ऋषिकेश मंडल बना रहे हैं। 

यह भी पढ़ें- सारा से ब्रेकअप की खबरों पर कार्तिक आर्यन ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'इस अभिनेत्री के साथ...'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें