फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रानू मंडल के पहले गाने का टीजर रिलीज और गोविंदा की बेटी के म्यूजिक वीडियो समेत 5 खबरें

Wed, 11 Sep 2019 12:32 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
ranu mondal,Tina Ahuja - फोटो : amar ujala
रानू मंडल के पहले गाना का टीजर हुआ रिलीज
इंटरनेट सेंसेशन रानू मंडल के पहले गाने का टीजर रिलीज हो गया है। बीते दिनों वह रेलवे स्टेशन पर मशहूर दिग्गज गायिका लता मंगेशकर का गाना गाने की वजह से चर्चा में आई थीं। उनकी शानदार आवाज सुनने के बाद गायक हिमेश रेशमिया ने उन्हें अपनी आने वाली फिल्म 'हैप्पी हार्डी एंड हीर' में गाने का मौका दिया। इस गाने का नाम 'तेरी-मेरी कहानी' है। अब इस गाने का टीजर रिलीज हो गया है। टीजर में फिल्म के कुछ अंश के साथ रानू मंडल को भी दिखाया गया है। 

विज्ञापन

2 of 5
Ananya Pandey - फोटो : social media
स्कूल के समय से सारा को जानती हैं अनन्या
बॉलीवुड अभिनेत्री अनन्या पांडे ने इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म पति पत्नी और वो को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेता कार्तिक आर्यन और अभिनेत्री भूमि पेडनेकर मुख्य भूमिका में हैं। वहीं हाल ही में अनन्या पांडे ने खुलासा किया है कि अभिनेत्री सारा अली खान को वह बॉलीवुड में आने से पहले से जानती हैं। उन्होंने कहा है कि वह सारा को स्कूल के समय से जनाती हैं। अनन्या के अनुसार सारा अली खान स्कूल में उनकी सीनियर थींं। दोनों एक ही हाउस में थे और कई ड्रामा प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया करते थे। 
विज्ञापन

3 of 5
Govinda Tina Ahuja - फोटो : file photo
गायक गजेंद्र वर्मा के साथ गोविंदा की बेटी का गाना हुआ रिलीज
बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा की बेटी टीना आहूजा का गाना रिलीज हो गया है। उनके इस गाने 'तेरा घाटा' गाने से मशहूर हुए गायक गजेंद्र वर्मा ने गया है। टीना आहूजा और गजेंद्र वर्मा के इस गाने का नाम 'मिलो ना तुम' है। ये गाना साल 1970 में आई फिल्म 'हीर रांझा' के हिट गाने 'मिलो ना तुम तो हम घबराएं' को रिक्रिएट किया है। इस गाने में टीना आहूजा बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। 


 

4 of 5
Faizal Khan - फोटो : social media
नच बलिए 9 से निकलते ही बाल्ड हुए फैजल खान 
टीवी अभिनेता फैजल खान ने नच बलिए 9 छोड़ दिया हैं। बीते दिनों शो में परफॉर्मेंस के दौरान उनके पैर में चोट आ गई जिसकी वजह से उन्हें शो छोड़ना पड़ा। अब वह बाल्ड हो गए हैं। उन्होंने बाल्ड होने की तस्वीर अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इस तस्वीर के साथ उन्होंने प्रेरित करने वाला कैप्शन में लिखा है। उन्होंने लिखा- 'जब मैं बच्चा था तभी से लड़ रहा हूं, मैं सर्वाइवर नहीं हूं मैं योद्धा हूं।' उनके फैंस इस तस्वीर पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वॉर - फोटो : सोशल मीडिया
टाइगर श्रॉफ के साथ काम करने के वजह से ऋतिक की फिल्म वॉर
अभिनेता ऋतिक रोशन इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म वॉर की वजह से चर्चा में हैं। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेता टाइगर श्रॉफ मुख्य भूमिका में हैं। इस बीच ऋतिक रोशन ने वॉर फिल्म को लेकर बड़ा खुलासा किया है। हाल ही में ऋतिक ने पिंकविला को इंटरव्यू दिया। इस दौरान उन्होंने खुलासा किया वह फिल्म में इसी शर्त पर काम कर रहे हैं कि क्योंकि इसमें टाइगर श्रॉफ हैं। उन्होंने कहा-'मैंने मेकर्स से बोला था कि मैं वॉर फिल्म में तभी काम करूंगा जब वह टाइगर श्रॉफ को फिल्म लेंगे।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें