बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा श्रॉफ इन दिनों ब्वॉयफ्रेंड इबन ह्याम्स की वजह से काफी चर्चा में हैं। हाल ही में कृष्णा के ब्वॉयफ्रेंड ने सोशल मीडिया पर उनके साथ एक तस्वीर साझा की। इस तस्वीर को शेयर करते हुए इबन ह्याम्स ने कृष्णा श्रॉफ को पत्नी बताया था, जिसके बाद से इस तरह की खबरें आने लगीं कि कृष्णा श्रॉफ ने चोरी-छुपे इबन ह्याम्स से शादी कर ली है। अब इबन ह्याम्स के साथ रिश्ते को लेकर कृष्णा श्रॉफ ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।
विज्ञापन
2 of 5
मिस्ट्री ब्वॉय के साथ कृष्णा श्रॉफ
- फोटो : सोशल मीडिया
कृष्णा श्रॉफ ने हाल ही में मुंबई मिरर को इंटरव्यू दिया। इस इंटरव्यू में कृष्णा ने परिवार के अलावा निजी जिंदगी के बारे में भी बात की। उन्होंने इबन ह्याम्स के साथ अपनी 'चोरी-छुपे' वाली शादी को लेकर भी खुलासा किया। कृष्णा श्रॉफ ने कहा- 'मैं हैरान हूं कि बहुत सारे लेख में ये कहा गया है कि हमने चोरी-छुपे शादी कर ली है। यहां तक की मेरी मां (आयशा श्रॉफ) भी मुझसे पूछ चुकी हैं कि ये सब क्या चल रहा है ?'
विज्ञापन
3 of 5
tiger and krishna shroff
- फोटो : file photo
कृष्णा श्रॉफ ने इस इंटरव्यू में टाइगर श्रॉफ और ब्वॉयफ्रेंड इबन ह्याम्स की दोस्ती के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा- 'टाइगर और इबन ह्याम्स एक-दूसरे को बीते 5 सालों से जानते हैं और उन्होंने कई बार बास्केटबॉल खेला है।' इसके अलावा कृष्णा श्रॉफ इस इंटरव्यू में और भी कई खुलासे किए हैं।
4 of 5
Krishna Shroff
- फोटो : file photo
आपको बता दें कि हाल ही में कृष्णा और इबन ह्याम्स एक डिनर डेट पर गए थे। इस डिनर डेट की फोटोज खुद कृष्णा ने सोशल मीडिया पर शेयर की है। वहीं इबन ह्याम्स ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर कृष्णा की फोटो शेयर की और उसपर Wife(पत्नी) लिखकर टैग किया।
इबन ह्याम्स के इस पोस्ट के बाद ये साफ हो गया है कि दोनों ही इस रिलेशनशिप को लेकर काफी सीरियस हैं। वहीं कुछ सोशल मीडिया यूजर्स कमेंट सेक्शन में पूछ रहे हैं कि क्या इन्होंने शादी कर ली है ? सोशल मीडिया पर ऐसे प्यार के इजहार से साफ है कि दोनों के परिवार वालों को भी इस रिश्ते से कोई आपत्ति नहीं है।