लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) की आवाज से तुलना होने वाली रानू मंडल को अब बड़े बड़े ऑफर भी मिलने लगे हैं। रानू को फेमस करने वाले अतींद्र चक्रबर्ती ही रानू मंडल का सारा कामकाज देख रहे हैं। रानू उन्हें बेटे की तरह मानती है। इसी बीच रानू की बेटी एलिजाबेथ साती रॉय ने अतींद्र चक्रबर्ती पर गंभीर आरोप जड़ दिए हैं। एलिजाबेथ का कहना है कि उन्हें उनकी मां से मिलने नहीं दिया जा रहा। उन्हें धमकाया जा रहा है कि अगर रानू मंडल से मिलने की कोशिश की तो पैर तोड़ने से भी पीछे नहीं हटेंगे। हालांकि सोशल मीडिया पर लोग अतींद्र चक्रबर्ती का समर्थन करते दिख रहे हैं।