फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आमिर ने किससे और किस अपराध के लिए मांगी माफी? यूजर्स ने लगा दी एक के बाद एक गुनाह गिनाने की झड़ी

Wed, 04 Sep 2019 07:00 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान का एक सोशल मीडिया पोस्ट वायरल हो रहा है। इस पोस्ट में आमिर खान ने सभी से माफी मांगी है। पोस्ट पर आमिर के माफी मांगते ही सोशल मीडिया यूजर्स तेजी से कमेंट कर रहे हैं और उन्हें उनकी गलतियां गिना रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
Aamir Khan - फोटो : amar ujala mumbai
दरअसल आमिर खान ने अपने पोस्ट में लिखा- 'मिच्छामी दुक्कड़म, 'अगर मैंने कभी किसी को भी जानबूझकर और अनजाने में कोई दर्द दिया हो या दिल दुखाया हो तो मैं आपसे सिर झुकाकर और हाथ जोड़कर माफी मांगता हूं। कृप्या मुझे क्षमा करें।'

पढ़ें: शबाना आजमी के साथ गणेश पूजा करने पर ट्रोल हुईं दिव्या दत्ता, एक्ट्रेस ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब
विज्ञापन

3 of 5
aamir khan - फोटो : social media
बता दें कि  मिच्छामी दुक्कड़म एक बंगाली शब्द है, जिसे सावर्जनिक तौर पर माफी मांगने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। गौरतलब है कि 'मिच्छामी दुक्कड़म एक बंगाली पारंपरिक त्योहार है, जिसमें हर व्यक्ति सावर्जनिक तौर पर माफी मांगता है। ऐसे में इसी परंपरा को निभाते हुए आमिर खान ने ये ट्वीट किया है।
 

4 of 5
Aamir Khan - फोटो : instagram
आमिर खान के पोस्ट पर सोशल मीडिया यूजर्स अलग अलग मुद्दों पर कमेंट कर रहे हैं और अधिकतर पर उनके रिएक्शन मांग रहे हैं। एक यूजर ने एक वीडियो पोस्ट करते हुए आमिर से कश्मीर के बारे में उनकी राय पूछी है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
aamir khan birthday celebration - फोटो : instagram
वहीं एक और यूजर ने नए यातायात नियमों का जिक्र किया है और उस पर आमिर खान की राय के बारे में पूछा है। हालांकि ऐसा नही है कि आमिर के इस पोस्ट पर सिर्फ सीरियस इश्यूज के बारे में ही बात हो रही है। बल्कि कुछ लोग मजाकिया कमेंट भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- ठग्स ऑफ हिंदोस्तान के टिकट के पैसे लौटा दो।
 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें