90 के दशक की खूबसूरत अदाकारा रानी मुखर्जी एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाल मचाने आ रही हैं। रानी साल 2014 में फिल्म 'मर्दानी' में दिखाई दी थी। बता दें कि उनकी आने वाली फिल्म 'हिचकी' का ट्रेलर लॉन्च होने जा रहा है....
विज्ञापन
2 of 5
Rani Mukherji
यशराज बैनर तले बनी फिल्म 'हिचकी' का ट्रेलर 19 दिसंबर को रिलीज होने जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक फिल्म के ट्रेलर को फिल्म 'टाइगर जिंदा है' कि रिलीजिंग से अटैच किया जाएगा। बता दें कि सलमान खान की फिल्म 'टाइगर जिंदा है' क्रिसमस के मौके पर 22 दिसंबर को रिलीज होगी।
विज्ञापन
3 of 5
Rani Mukherji
फिल्म 'हिचकी' को सिद्धार्थ पी.मल्होत्रा ने डायरेक्ट किया है। फिल्म के प्रोड्यूसर मनीष शर्मा हैं। रानी तीन साल बाद फिर से अपने चाहने वालों का दिल धड़काने आ रही हैं। बता दें कि अक्टूबर में रानी के पिता का देहांत हो गया था। जिसके चलते फिल्म की शूटिंग को रोक दिया गया था।
4 of 5
Rani Mukherji
'हिचकी' की कहानी एक साधारण सी दिखने वाली लड़की पर आधारित है जो अपनी कमजोरियों को ताकत बनाकर जिंदगी की चुनौतियों का बेधड़क सामना करती है। ये फिल्म हर वर्ग के लोगों के लिए है।
2014 में आई फिल्म 'मर्दानी' में रानी अपने चाहनेवालों को खुश नहीं कर पाई और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह जा गिरी। बता दें कि फिल्म 'मर्दानी' भी एक महिला पर आधारित थी और आने वाली फिल्म भी एक महिला पर ही आधारित है। रानी पर अकेले ही पूरी फिल्म को खींचने का जिम्मा है।