फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'न्यूटन' के ऑस्कर की रेस से बाहर होने पर इस फिल्म मेकर ने जताया दुख, ट्विटर पर लिखी मन की बात

Fri, 15 Dec 2017 08:56 PM IST
amarujala.com- Presented by: हर्षिता
विज्ञापन
1 of 6
Hansal Mehta
फिल्म 'न्यूटन' के ऑस्कर की रेस से बाहर होने पर फिल्म मेकर हंसल मेहता ने गहरा दुख जताया है। उन्होंने एक ट्वीट के माधय्म से फिल्म के लिए अपने मन की बात रखी है। वहीं, फिल्म में लीड एक्टर रहे राजकुमार राव ने भी दुख जताया है... 
  Am tempted to use unparliamentary language with all those who are rejoicing and trolling me on the fact that Newton did not make it to the Oscars. Oscars or no Oscars it remains one of the finest films made in our country in a long time. — Hansal Mehta (@mehtahansal) December 15, 2017 'फिल्म मेकर हंसल मेहता ने अपने ट्वीट में लिखा कि  'मैं उन सभी लोगों से कहना चाहूंगा जो ये सोचते है कि फिल्म 'न्यूटन' ऑस्कर के लायक नहीं बल्कि ये फिल्म हमारे देश में लंबे समय तक बने रहने वाली बेहतरीन फिल्मों में से एक है।'
विज्ञापन

2 of 6
Oscars - फोटो : Oscars
बता दें कि एक्टर राजकुमार राव की फिल्म 'न्यूटन' ऑस्कर की रेस से बाहर हो गई है। शुक्रवार को एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर ऑफ आर्ट्स एंड साइंस ने उन 9 फिल्मों की लिस्ट जारी की थी जिन्हें फॉरेन लैंग्वेज फिल्म कैटेगरी के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया था। #Oscars90 news: Nine films are in the running for the Foreign Language Film Award. How many of them have you seen? https://t.co/TYH7TFTUdl pic.twitter.com/L6Ud1ITekN — The Academy (@TheAcademy) December 15, 2017
विज्ञापन

3 of 6
aditya om
भारत भले ही साल 2018 के ऑस्कर अवॉर्ड से भी चूक गया हो। लेकिन खुशी की बात यह है कि उसकी तीन फिल्में ऑस्कर लाइब्रेरी का हिस्सा बन चुकी हैं। एक्टर-डायरेक्टर आदित्य ओम  ने ऑस्कर में जबरदस्त एंट्री मार ली है। उनका काम अब एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर ऑफ आर्ट्स एंड साइंस के इतिहास में दर्ज हो गया हैं। 

4 of 6
aditya om
आदित्य की तीनों फिल्में अलग-अलग भाषाओं की हैं। जिनमें 'फ्रेंड रिक्वेस्ट' तेलगू में है, 'द डैड एंड' इंग्लिश में और 'बंदूक' नाम की फिल्म हिंदी में है। इन दिनों आदित्य ओम ग्रामीण शिक्षा पर आधारित फिल्म ‘मासाब’ में काम कर रहे हैं। आदित्य महाभारत पर एक पुस्तक भी लिख रहे हैं।
विज्ञापन

5 of 6
फिल्म 'न्यूटन' में अभिनेता राज कुमार राव
बात करें फिल्म 'न्यूटन' की तो यह एक युवा सरकारी क्लर्क न्यूटन कुमार की कहानी है जिसे नक्सल प्रभावित क्षेत्र में एक गांव में चुनाव कराने की जिम्मेदारी दी जाती है। फिल्म में यह एक ऐसा गांव दिखाया गया है जहां लोगों को इलेक्शन क्या होता है यह तक नहीं पता होता है। फिल्म ऑस्कर की रेस में टॉप 100 में जगह बनाने में कामयाब रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Oscar Award
फॉरेन लैंग्वेज फिल्म कैटेगरी में नॉमिनेशन पाने की रेस में ये 9 फिल्में अभी तक बरकरार हैं- 

ए फैंटास्टिक वूमन (चिली)
इन द फेड (जर्मनी)
ऑन बॉडी एंड सोल (हंगरी)
फॉक्सट्रॉट (इजरायल)
द इंसल्ट (लेबनन)
लवलेस (रूस)
फेलिसिटे (सेनेगल)
द वूंड (साउथ अफ्रीका)
द स्केवयर (स्वीडन)

नॉमिनेशन (टॉप-5 ) पाने वाली फिल्मों के नाम की घोषणा 23 जनवरी 2018 को होगी। वहीं 90वां एकैडमी अवॉर्ड्स 4 मार्च 2018 को दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें