अपने दमदार अभिनय, आवाज और खूबसूरती से सालों से फैंस के दिलों पर राज करने वाली एक्ट्रेस रानी मुखर्जी आज अपना 45वां जन्मदिन मना रही हैं। रानी मुखर्जी ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में डेब्यू साल 1996 में आई फिल्म 'राजा की आएगी बारात' से किया था। हालांकि, इससे पहले रानी बंगाली फिल्म बियेर फूल कर चुकी थीं। बॉलीवुड में रानी को पहचान मेहंदी और कुछ-कुछ होता है जैसी फिल्मों से मिली। उन्होंने कभी बहू तो कभी मर्दानी बन हर किसी को चौंकाया। लेकिन क्या आप जानते हैं कि रानी कभी फिल्में नहीं करना चाहती थीं। शुरुआत में रानी वकील या इंटीरियर डिजाइनर बनने के बारे में सोचा था।