बॉलीवुड के जाने माने दिग्गज राइटर जावेद अख्तर आज किसी भी पहचान के मोहताज नहीं हैं। 'शोले', 'डॉन', 'सीता और गीता', 'त्रिशूल' जैसी बॉलीवुड की सुपरहिट हिट फिल्मों के लेखक जावेद अख्तर का असली नाम 'जादू' है। ऐसा माना जाता है कि यह नाम उनके पिता ने कविता की एक लाइन 'लम्हा-लम्हा किसी जादू का फसाना होगा' को पढ़कर उनका नाम रखा था। जावेद अपनी प्रोफेशनल लाइफ ही नहीं बल्कि पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी चर्चा में रहते हैं। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि जावेद ने जुआ खेलते हुए अपनी पत्नी को शादी के लिए प्रपोज किया था। कैसे? आइए जानते हैं...