Rani Mukerji
- फोटो : social media
रानी मुखर्जी ने बेटी आदिरा को लेकर की बात
रानी मुखर्जी ने करीना कपूर के चैट शो में बेटी की पढ़ाई को लेकर बात की है। रानी ने बताया कि मैं आदिरा को कई तरह की भाषा सिखाना चाहती हूं, जो वह स्कूल में सीखती है उससे अलग भाषा भी मैं उसे सिखाना चाहती हूं, ताकि वो दुनिया में कहीं भी जाए तो उस भाषा में आसानी से बात कर सके। एक्ट्रेस ने आगे कहा कि मैं इन सभी से पहले चाहती हूं कि वह शुद्ध हिंदी बोलना और लिखना सीख ले। रानी ने बताया कि आदिरा काफी होनहार है, वह स्कूल में इंग्लिश के साथ-साथ हिंदी भाषा को भी अच्छे से सीख रही है। उन्होंने बताया कि आदिरा अपनी क्लास में इकलौती बच्ची है जो अच्छे से हिंदी बोलना जानती है।