फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

8 दिन में ही बॉक्स ऑफिस की 'रानी' बनी 'हिचकी', बजट से कहीं ज्यादा कमाई कर तोड़े रिकॉर्ड

Sun, 01 Apr 2018 08:06 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
rani mukherji
23 मार्च को रिलीज हुई रानी मुखर्जी की फिल्म 'हिचकी' लोगों को खूब पसंद आ रही है। टीचर की भूमिका निभा रहीं रानी मुखर्जी की शानदार एक्टिंग के बलबूते फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित होती हुई दिख रही है। हालांकि इस शुक्रवार रिलीज होते ही टाइगर श्रॉफ की बागी 2 ने 'हिचकी' की कमाई में कटौती कर ली और शुक्रवार को फिल्म ने महज 2.40 करोड़ की कमाई की।
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
rani mukherji
पहले दिन 'हिचकी' ने महज 3.30 करोड़ का बिजनेस किया था। जिसके बाद फिल्म ने तेजी पकड़ी शनिवार को 5.35, रविवार को 6.70 करोड़, सोमवार 2.40 करोड़ की और मंगलवार को 2.35 करोड़ की कमाई की। बुधवार को फिल्म ने 2.60 करोड़ की कमाई की। गुरुवार को फिल्म के कलेक्शन में उछाल देखी गई। फिल्म ने गुरुवार को 3.40 का कलेक्शन किया। वहीं शुक्रवार को फिल्म ने 2.40 करोड़ की कमाई की। कुल मिलाकर फिल्म की कमाई का आंकड़ा 28.50 करोड़ पहुंच चुका है।
 

 
विज्ञापन

3 of 5
rani mukherji
'हिचकी' फिल्म महज 986 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई थी फिर भी 5 दिन के अंदर लागत निकालने में कामयाब रही। यशराज बैनर की यह फिल्म 20 करोड़ के बजट में बनी हैं। फिल्म में रानी मुखर्जी के अलावा और कोई भी बड़ा स्टार नहीं है, लेकिन उनकी एक्टिंग और जबरदस्त स्क्रिप्ट के चलते हर कोई वाहवाही कर रहा है।

4 of 5
Rani Mukerji
रानी की 'हिचकी' ने पहले ही वीकेंड पर 15.35 करोड़ कमाए और अब यह आंकड़ा 28 करोड़ पार कर चुका है। हालांकि अब फिल्म के कलेक्शन में लगातार गिरावट दर्ज की जाएगी। इस शुक्रवार को टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'बागी 2' रिलीज हो गई और रिलीज होते ही फिल्म ने कई रिकॉर्ड बनाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Rani Mukerji
रानी मुखर्जी ने चार साल बाद बड़े परदे पर दस्तक दी है। रानी मुखर्जी को आखिरी बार 2014 में ‘मर्दानी’ में एक दबंग पुलिस अफसर के किरदार में देखा गया था। आपको बता दें कि 'रेड' जैसी फिल्म सामने होते हुए भी 'हिचकी' ने पानी नहीं मांगा और अपनी कमाई जारी रखी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें