फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

23 साल में कितनी बदल गईं रानी मुखर्जी, तस्वीरों में देखिए 'राजा की आएगी बारात' से 'मर्दानी 2' तक का सफर

Sat, 21 Mar 2020 12:08 AM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Rani Mukerji - फोटो : file photo
'राजा की आएगी बारात' से लेकर 'मर्दानी 2' तक रानी मुखर्जी (Rani Mukerji) बड़े पर्दे पर प्रतिभा की हर कसौटी पर खरी उतरीं। शुरुआत में रानी की कुछ फिल्में फ्लॉप जरूर रहीं लेकिन अभिनेत्री ने जल्द ही दुनिया को दिखा दिया कि अभिनय के मामले में उनसे टक्कर लेना कोई आसान बात नहीं है। रानी धीरे-धीरे एक एक कदम आगे बढ़ीं और देखते ही देखते बॉलीवुड की 'रानी' बन गई। सिनेमाजगत में रानी मुखर्जी को 23 साल हो चुके हैं और समय के बाद अभिनय के अलावा उनके लुक में भी काफी बदलाव देखा गया। रानी का 21 मार्च को जन्मदिन है। आगे की स्लाइड में देखिए फिल्मों में रानी मुखर्जी का बदलता हुआ लुक। 
विज्ञापन

2 of 5
raja ki aayegi baraat - फोटो : file photo
16 साल की उम्र में रानी मुखर्जी ने फिल्म 'राजा की आएगी बारात' से बॉलीवुड में 1997 में डेब्यू किया था। इस फिल्म में रानी मुखर्जी के अभिनय को काफी पसंद किया गया। साथ ही उनकी खरखरी आवाज और डस्की ब्यूटी ज्यादा चर्चा का विषय रही। एक के बाद एक रानी ने कई फिल्मों में काम किया और उनका कद लगातार बढ़ता चला गया। 
विज्ञापन

3 of 5
ghulam film - फोटो : file photo
'गुलाम' में आमिर खान के साथ बड़े बजट की फिल्म तो वहीं शाहरुख खान और काजोल के साथ 'कुछ कुछ होता है' में नजर आईं। पहली फिल्म की अपेक्षा अगर आप रानी के आज के लुक को देखें तो काफी बदलाव नजर आएंगे। इस बदलाव की शुरुआत 'गुलाम' फिल्म से ही होने लगी थी। अभिनय के मामले में रानी का तोड़ नहीं है यह बात तो सब मानने लगे थे लेकिन उन्हें लुक को लेकर अक्सर लोग प्रतिक्रिया देते रहे। 

4 of 5
Rani Mukerji - फोटो : twitter
साल 2002 में 'साथिया' और 2003 में रिलीज हुई 'चलते-चलते' फिल्म में रानी एकदम अलग अंदाज में नजर आईं। रानी को इस लुक में देखकर कई लोग हैरान रह गए थे। अपने करियर की बुलंदी पर पहुंचने के बाद रानी ने फिल्म निर्माता आदित्य चोपड़ा से शादी की और साल 2015 में अदिरा को जन्म दिया। अदिरा के जन्म के बाद भी रानी को उनके बढ़े वजन की वजह से क्रिटिसाइज किया गया लेकिन अभिनेत्री जल्द ही ग्लैमरस लुक में नजर आईं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Mardaani 2 - फोटो : amar ujala mumbai
अदिरा के जन्म के तीन साल बाद रानी ने बॉलीवुड में 'हिचकी' फिल्म से कमबैक किया था। रानी आखिरी बार साल 2019 में दिसंबर में रिलीज फिल्म 'मर्दानी 2' में नजर आई थीं। इस फिल्म में रानी ने एक बार फिर से अदाकारी का लोहा मनवाया था। इस फिल्म में रानी पुलिस अफर की भूमिका में थीं जिसमें उनके लुक और अंदाज की भी तारीफ हुई थी। 

Coronavirus: कोविड 19 संक्रमित हुईं कनिका कपूर, सनी लियोनी के साथ मचा चुकी हैं बॉलीवुड में धमाका
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें