फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगोली ने ट्विटर पर उड़ेला एसिड अटैक का दर्द, कहा- 'कंगना को भी बहुत पीटा, काश मैं मर जाती'

Fri, 04 Oct 2019 12:20 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
रंगोली और कंगना रनौत - फोटो : सोशल मीडिया
कंगना रनौत की बहन रंगोली चंदेल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और करीबन हर मुद्दे पर अपनी राय रखती हैं। लेकिन इस बार रंगोली ने ट्विटर पर अपना दर्द बयां किया है और एसिड अटैक के बारे में बताया है। रंगोली ने इस बारे में जानकारी देने के लिए 2 अक्टूबर को एक के बाद एक कई ट्वीट्स किए।
विज्ञापन

2 of 10
Rangoli Chandel and Kangana Ranaut - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
दरअसल एक अक्टूबर को रंगोली चंदेल ने ट्विटर पर एक थ्रोबैक फोटो शेयर किया था। इस फोटो में रंगोली के साथ बहन कंगना और उनकी मां नजर आ रही हैं। ये फोटो साल 1998 का है। इस फोटो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कई यूजर्स ने कमेंट सेक्शन में उनसे कॉलेज के दिनों का फोटो शेयर करने को कहा। जिसके बाद रंगोली ने न सिर्फ अपने कॉलेज का फोटो शेयर किया बल्कि साथ ही साथ उनके साथ हुई एसिड अटैक की घटना को भी बताया।
 
 
विज्ञापन

3 of 10
रंगोली - फोटो : सोशल मीडिया
रंगोली ने जो कॉलेज के वक्त की फोटो शेयर की थी। उसके बाद एक ट्वीट किया और उसमें लिखा- 'इस तस्वीर के खींचे जाने के कुछ समय बाद ही जिस लड़के का प्रपोजल मैंने ठुकराया था, उसने मेरे चेहरे पर एक लीटर तेजाब फेंका। एसिड अटैक के बाद मुझे करीब 54 सर्जरीज से गुजरना पड़ा। सिर्फ यही नहीं मेरी छोटी बहन को इतना मारा गया कि वह मरने की कगार तक पहुंच गई थी, आखिर क्यों ?
 
 

4 of 10
रंगोली - फोटो : सोशल मीडिया
इसके आगे कंगना ने लिखा-  'क्योंकि हमारे पेरेंट्स ने सुंदर, होशियार और आत्मविश्वास वाली बेटियों को जन्म दिया था। बेटियों के लिए इस दुनिया में कोई दया नहीं है। यह समय है हर तरह की सामाजिक बुराई से लड़ने का। ताकि ये हमारे बच्चों के लिए सुरक्षित हो।'
 
विज्ञापन

5 of 10
kangana ranaut, rangoli
अपनी बात आगे रखते हुए रंगोली ने ट्वीट में लिखा- 'मुझे नहीं पता क्या कहूं, लेकिन मैंने जीने की उम्मीद छोड़ दी थी। मेरे पति तब केवल एक दोस्त थे। उन्होंने मेरे घाव धोए और सालों तक ऑपरेशन थिएटर्स के बाहर मेरा इंतजार किया। मेरी जिंदगी के लिए सबसे बड़े मददगार मेरी बहन और माता-पिता हैं जो इन्होंने किया उसका क्रेडिट मैं नहीं ले सकती।'
 
विज्ञापन

6 of 10
kangana rangoli
एसिड अटैक के घावों की फोटो शेयर करते हुए रंगोली ने लिखा- कई लोग मेरे घाव देखकर दुख जाहिर करते हैं, चूंकि उन्हें लगता है कि मैंने अपनी खूबसूरती खो दी। लेकिन सच कहूं तो मुझे चिंता थी कि मेरी आंखों के सामने मेरे शरीर के अंग गल रहे थे और पांच साल तक 54 सर्जरी के बाद भी डॉक्टर्स मेरे कान को दोबारा नहीं बना पाए।   
 
विज्ञापन

7 of 10
Rangoli Chandel
ट्वीट में रंगोली ने आगे लिखा- 'मैंने एक आंख खो दी। इसका रेटिना ट्रांसप्लांट हुआ। डॉक्टर्स ने मेरे पूरे शरीर पर स्किन का पैच लगाया। मेरे ब्रेस्ट को भी दोबारा बनाया गया, जो बुरी तरह डैमेज हो गया था। पृथु को फीडिंग करवाने के दौरान मुझे कई परेशानियों का सामना करना पड़ा।'
 

8 of 10
rangoli ranaut - फोटो : twitter
अपने दर्द को आगे बयां करते हुए रंगोली ने लिखा- 'मेरी स्किन आज भी गर्दन की तरफ खिंच नहीं पाती है। कभी-कभी इतना बुरा फील होता है कि मैं सोचती हूं कि इससे अच्छा तो मैं मर जाती। आश्चर्य है एसिड पीड़ितों की संख्या भारत में बहुत अधिक है। अपराधी कुछ ही दिनों के भीतर जमानत पर बाहर आ गया था, यह भी बहुत दर्दनाक था उसे खुलेआम घूमते देख रही थी।
 

9 of 10
rangoli
रंगोली ने अपने अगले ट्वीट में लिखा-  'अब मैंने उस केस को फॉलो करना बंद कर दिया है। लेकिन सवाल है कि ऐसे लोगों के लिए मौत की सजा क्यों नहीं होती? मेरी सुंदरता आखिरी चीज थी जिसकी मुझे चिंता थी। मैं यूनिवर्सिटी टॉपर थी, लेकिन मेरी यंग एज के सबसे अच्छे साल ऑपरेशन थिएटर में बीते। इतना ही नहीं मैं 90 प्रतिशत तक जल चुकी थी, भारत में एसिड अटैक के इतने केस हैं लेकिन आज भी सर्वाइवर्स के लिए कोई रिजर्वेशन नहीं है।' 
 
विज्ञापन

10 of 10
rangoli ranaut - फोटो : twitter
वहीं इसके बाद अपने आखिरी ट्वीट में रंगोली ने लिखा- ' आखिर क्यों ? ये कुछ सवाल है जो हमें खुद से और हमारे सिस्टम से पूछने चाहिए।'
 

पढ़ें: ऋतिक-टाइगर की WAR के आगे नहीं टिक पाए अमिताभ-चिरंजीवी, पहले दिन ही फिल्म ने किया रिकॉर्ड कलेक्शन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें